देख्यां ठा पड़सी का फर्स्ट लुक जारी

rajasthani movie dekhyan tha padsi poster

जयपुर। राजस्थानी फिल्म देख्यां ठा पड़सी का फर्स्ट लुक हाल ही सुजानगढ़ में जारी किया गया। एक्ट्रेस सुमन पाटनी ने यह जानकारी अपनी फेसबुक वाल पर शेयर की है।

सुजला फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन ब्रजेश लडवाल ने किया है। विनोद सैन व सुनील स्वामी ने कहानी लिखी है और रफीक राजस्थानी के लिखे गीतों को संगीत दिया है शंकर माहेश्वरी ने। डीओपी सुधेन्द्र कुमार जोशी, यश जोशी और मुनेन्द्र कुमार जोशी हैं।

शंकर माहेश्वरी व जिज्ञासा डोसी की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में सोनम पाटनी, विनोद सोनी, मुकेश रावतानी, योगेन्द्र भोजक, विनोद सेन, उत्तम कुमार, सुनील स्वामी, दिनेश कुमार सैनी, नवीन सोनी, सुनीता रावतानी, दिनेश कुमार जांगिड़, रफीक राजस्थानी, प्रकाश जांगिड, कवि हरिराम गोपालपुरा और निरंजन सोनी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *