List Of Rajasthani Language Films: किस साल कितनी राजस्थानी फिल्में रिलीज

List Of Rajasthani Language Films: किस साल कितनी राजस्थानी फिल्में रिलीज

List Of Rajasthani Language Films:

By Shivraj Gujar
List Of Rajasthani Language Films (राजस्थानी फिल्मों की सूची) कहां मिलेगी? अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में (Total Release Rajasthani Movie List) कितनी हैं? किस साल में कितनी नई फिल्में (Latest Rajasthani Movie) रिलीज हुई? कौन-कौन सी राजस्थानी फिल्में (Rajasthani Movie List) रिलीज हुईं। टॉप टेन राजस्थानी मूवीज (Top 10 Rajasthani Movies) कौनसी हैं? बेस्ट राजस्थानी मूवी (Best Rajasthani Movie) कौनसी है? राजस्थानी सिनेमा (Rajasthani Cinema) किस स्थिति में है?

राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम (Rajasthani Film Industry Name) क्या है? पहली राजस्थानी मूवी (First Rajasthani Movie) कौनसी है? ये वो सवाल हैं जो हर राजस्थानी फिल्म लवर हैं के मन में उठते हैं। इनके जवाब कहां मिलेंगे? अगर इसके लिए भटक रहे हैं तो आप सही जगह पर हैं। www.rajasthanicinema.com पर आपको यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा, वो भी ईयर वाइज।

राजस्थानी फिल्मों की सूची कहां मिलेगी?

यह सबसे पहला सवाल है जो हर राजस्थानी सिनेमा प्रेमी के मन में उठता है। वो अपने सिनेमा के बारे में जानना चाहता है और इसके लिए वह मायड़ भाषा में बनी फिल्मों की सूची देखना चाहता है। इसके लिए वह पूरे इंटरनेट वल्र्ड में सर मारता है, लेकिन जानकारी नही मिल पाती। मिलती भी है तो आधी-अधूूरी। ऐसे जिज्ञासुओं को अब भटकने की जरूरत नहीं है।

वे बस गूगल सर्च पर राजस्थानी सिनेमा सर्च करें। सबसे ऊपर वेबसाइट आएगी www.rajasthanicinema.com । इसे आप सीधे भी खोल सकते हैं। इंटरनेट ब्राउजर में www.rajasthanicinema.com लिखें और क्लिक करें। इसके मैन्यु में हिस्ट्री के बटन को क्लिक करें। इसमें सबसे ऊपर पोस्ट मिलेगी-अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में । इस पर क्लिक करेंगे तो जो पेज खुलेगा उसमें जब से राजस्थानी फिल्में बनना शुरू हुई हैं, तब से लेकर लेटेस्ट राजस्थानी मूवी तक की जानकारी मिल जाएगी।

अब तक कुल कितनी राजस्थानी फिल्में रिलीज हुईं?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार जब से राजस्थानी फिल्में बनना शुरू हुई हैं तब से लेकर अब तक करीब 172 मूवीज रिलीज हुई हैं। पहली राजस्थानी मूवी 1942 में रिलीज हुई थी। नाम था नजराना। लेटेस्ट मूवी 2020 में रिलीज हुई है। नाम है रीति-रिवाज (17 जनवरी 2020)। यह एकमात्र मूवी है जो साल 2020 में रिलीज हुई है।

वैसे ही राजस्थानी सिनेमा में कम ही मूवीज बनती हैं और उसमें भी इस साल कोरोना की ऐसी मार पड़ी कि जनवरी के बाद कोई फिल्म रिलीज ही नहीं हुई। कुछ फिल्मों की शूटिंग शुरू हुई थी, या होने वाली थी, वो भी रुक गई।

अब अनलॉक में सरकार की ओर से शूटिंग की इजाजत मिलने के बाद फिर से हलचल शुरू हुई है। निर्माता अजय तिवारी और निर्देशक विपिन तिवारी ने अपनी फिल्म राजस्थानी बाहुबली से शूटिंग की शुरूआत की है। अब दूसरे निर्माता-निर्देशक भी फिल्मांकन शुरू करने की तैयारी में है। उम्मीद है कि जल्द ही राजस्थानी सिनेमा में फिर से रौनक लौटेगी।

yearrelease movies
19611
19620
19633
19643
19651
1966-19680
19691
1970-19720
19731
1974-19800
19811
19823
19834
19842
19853
19860
19874
19886
19897
19905
19915
19923
19936
19943
19953
19963
19972
19984
19993
20002
20012
20021
20032
20044
20052
20063
20072
20084
20094
20103
20113
20124
201311
201413
20156
20166
201710
20185
2019
2020
2022
2023
6
1
3
3 (12 जुलाई तक)

जल्द ही मिल सकती है राजस्थानी फिल्म मेकर्स को खुशखबरी

राजस्थानी सिनेमा (Rajasthani Cinema) की हालत सुधरे इसके लिए राजस्थान सरकार भी सहयोग के लिए आगे आ रही है। इसके लिए राजस्थानी फिल्मों को मिलने वाली सब्सिडी (Rajasthani Movie Subcidy) को दुगुना करने की कवायद चल रही है। सिनेमा हॉल्स में भी राजस्थानी फिल्मों के लिए शो फिक्स करने की मांग पर भी विचार चल रहा है।

जल्द ही राजस्थानी फिल्म मेकर्स को खुशखबरी मिल सकती है। कोशिश यही है कि कुछ सब्सिडी से और कुछ सिनेमाघरों से मेकर्स को कमाई होने लगेगी तो राजस्थानी भाषा में बनने वाली फिल्मों की संख्या (List Of Rajasthani Language Films) में बढ़ोतरी होगी। ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *