Rajasthani Movie : मायड़ थारी चिड़कली राधा रिलीज

पहले चरण में फिल्म को 8 सिनेमा घरों में रिलीज

n1जयपुर। निमार्ता छगन बी माली और निर्देशक महेश शर्मा की राजस्थानी फिल्म मायड़ थारी चिड़कली राधा 28 अगस्त को रिलीज हुई। पहले चरण में फिल्म को दस सिनेमा घरों में रिलीज  किया गया है। मेकर्स का कहना है कि यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की पैरवी करेगी।
सुन्देशा फिल्म्स सिरोही के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजस्थान के कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार भी काम कर रहे हैं। फिल्म में महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभा चुके गजेंद्र चौहान और कई हिंदी फिल्मों में खलनायकी के तेवर दिखा चुके वरिष्ठ कलाकार तेज सप्रू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म में गीत सुधाकर शर्मा ने लिखे हैं तथा संगीत सतीश देहरा ने दिया है। प्रेरणा शर्मा, वैष्णवी पाटिल, जीत उपेन्द्र, सुधाकर शर्मा, बक जोशी, पंकज कोटक, शिल्पा ठाकुर, मनीषा त्रिवेदी, जिग्नेश मोदी, विमल त्रिवेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इन सिनेमाघरों में रिलीज

 

बीकानेर – सूरज सिनेमा दो शो 12 और 3 बजे
जोधपुर – ओल्ड कोहीनूर  दो शो 12 और 3 बजे
उदयपुर-पिक्चर पैलैस दो शो 12 और 3 बजे,
आबू रोड – विष्णु सिनेमा 4 शो,
सिरोही-साई लक्समी सिनेमा 4 शो,
पाली – राजेंद्र सिनेमा 4 शो,
सोजत सिटी – श्रेयस सिनेमा 4 शो,
फलौदी – श्री जी सिनेमा 4 शो

 

¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯¯

 

 

राजस्थानी सिनेमा के न्यूज लेटर के लिए सबस्क्राइब करें

[wysija_form id=”4″]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *