राजू फिर जयपुर में करेगा राठौड़ी

[Tweet “थ्री ब्रदर्स बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म राजू राठौड़ एक बार फिर जयपुर में जलवा दिखाएगी। कई अवार्ड जीत चुकी यह फिल्म 12 जून से सिनेमा घरों में लगेगी।”]

थ्री ब्रदर्स बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म राजू राठौड़ एक बार फिर जयपुर में जलवा दिखाएगी। कई अवार्ड जीत चुकी यह फिल्म 12 जून से सिनेमा घरों में लगेगी। फिल्म को राजस्थान व मुंबई में दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है।

राजू राठौड़ का निर्देशन सुनित कुमावत ने किया है। इसमें अभिनेता अरविंद कुमार वाघेला एक ऐसे इंसान की भूमिका में हैं जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। इसके लिए उसे नकली पुलिस वाला बनकर कुछ झूठ बोलने पड़ते हैं, पर वह सच्चाई की लड़ाई की खातिर ऐसा करने से गुरेज नहीं करता है। निमार्ता हितेश कुमार, प्रकाश राका और हिना कमलेश भट्ट की थ्री ब्रदर्स बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिनेत्री नीलू भी चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इसमें कृषा खंडेलवाल, मर्जिना दीवान, क्षितिज कुमार, राज जांगिड़, श्रवण सागर, राहुल सूद व युधिष्टर भाटी और अशोक बांठिया, हिना कमलेश भट्ट, हीरल जैन, संगीता सिंह, अमरजीतसिंह, सरफराज खान, अशोक बाफना, अंजली पारीक, चांद मोहम्मद, विष्णु सरगरा, शिव राणा, राखी सपेरा, प्रसन्नजीत कौर, बाल कलाकार यथार्थ बाफना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। लोक नृतकी गुलाबो भी इसमें अपना रंग दिखाएंगी। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर रमेश मोदी, केमरामैन हितेश भाई, फाइट मास्टर लडन कुरैशी, डांस मास्टर अश्विन हैं। गीत सुधाकर प्रभु चौहान के हैं तथा संगीतकार आदित्य गौड़ व लियाकत अजमेरी हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में राजसमंद नाथद्वारा, कांकरोली आदि स्थानों पर हुई है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

superhit rajasthani film, rajasthani film, hot rajasthani film, rajasthan film, rajasthani cinema industry, rajasthan cinema, rajasthani news, rajasthan khabar, news, khabar, raju rathore, rajasthan movie, rajasthani movie, hot movie, hot rajasthani movie, rajasthan cinema, rajasthan film, rajasthan khabar, superhit rajasthani film

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *