राजस्थानी फिल्म ‘शंखनाद’ का मुहूर्त कल

rajasthani movie actor shrawan sagar

rajasthani movie actor shrawan sagar

अभिनेता श्रवण सागर निभाएंगे मुख्य भूमिका, गाडिया लुहार के रूप में आएंगे नजर

जयपुर। राजस्थानी फिल्म शंखनाद का मुहूर्त शुक्रवार को पत्रकार कॉलोनी के रोडूराम नगर में किया जाएगा। रू-आर्यन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म में अभिनेता श्रवण सागर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

निर्माता भवानी सिंह की यह फिल्म गाडिया लुहारों पर आधारित है, जिसका निर्देशन संतोष क्रांति मिश्रा कर रहे हैं। अभिनेता श्रवणसागर ने बताया कि यह एक ऐसे गाडिया लुहार के संघर्ष की कहानी है जो अपने व्यवसाय की बदतर हालत को समझते हुए अपने बेटे को इसमें नहीं घुसाना चाहता। वह उसे पढ़ा-लिखाकर समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना चाहता है। इसके लिए वह क्या-क्या जतन करता है और कैसे उसका यह सपना पूरा होता है यही फिल्म में दिखाया जाएगा।

फिल्म में श्रवण सागर के साथ दिनेश कौशिक, हरि नारायण, अशोक, अंजली पारीक, काजल चौधरी सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाएंगे।