संतोष निर्मल के पुरस्कृत नाटक पर बनी यह राजस्थानी फिल्म 10 को होगी रिलीज

rajasthani movie mharo ram raheem

जयपुर। बॉलीवुड में तो नाटकों पर आधारित कई फिल्में बनी हैं, पर राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा उदाहरण संभवत: ढूंढे से भी नहीं मिलता। अब यहां भी एक ऐसी फिल्म बनकर रिलीज के लिए तैयार है-म्हारो राम रहीम। यह एक पुरस्कृत नाटक राम कभी मरता नहीं पर बनी है, जिसके लेखक वरिष्ठ पत्रकार संतोष निर्मल हैं। म्हारो राम-रहीम 10 अगस्त को गोलेछा सिनेमा हॉल में रिलीज होगी।

निर्माता सिराज ताकत व अब्दुल राशिद की इस फिल्म का निर्देशन मंजूर अली कुरेशी ने किया है। साथ ही उन्होंने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। डीओपी हितेश बेलदार हैं। राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार के लिखे गीतों को संगीत और सुरों से सजाया है संजय रायजादा और गौरव जैन ने।

गाने में दीपशिक्षा जैन ने इनका साथ दिया है। फिल्म में अली खान, मंजूर अली, जीना खान, दीपक टेक चंदानी, साहिद कुरेशी, चांद खान, साहिल कुरेशी व नंद किशोर मित्तल महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *