Pyaro Babul Trailer : आज रिलीज होगा राजस्थानी फिल्म प्यारो बाबुल का ट्रेलर

Pyaro Babul Trailer : आज ईद पर रिलीज होगा राजस्थानी फिल्म प्यारो बाबुल का ट्रेलर

Pyaro Babul Trailer : एसके सिल्वर स्क्रीन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म प्यारो बाबुल का ट्रेलर (Pyaro Babul Trailer) ईद पर 3 मई को शाम 5:15 बजे आरडीसी मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन सामिर खान ने किया है। इसके निर्माता सैय्यद हारून अली, राधाकृष्ण,टाक मालाराम और गुमानराम देवड़ा हैं।

Pyaro Babul Trailer : आज ईद पर रिलीज होगा राजस्थानी फिल्म प्यारो बाबुल का ट्रेलर

प्यारो बाबुल की कास्ट एंड क्रू (Pyaro Babul Cast and Crew)

प्यारो बाबुल में सामिर खान, अली खान, वसीम अख्तर, नायिका तोशिबा खान, सोनम तिवारी, मोइन खान, उस्मान अब्बासी, सैंडी, राधे राजस्थानी, अमन सिंह राठौड़, अनाया सोनी, राहुल टाक सिंह, सुमन शर्मा, दलपत डांगी, घेवर चंद सारस्वत, सत्य प्रकाश जांगिड़, मोंटी हसन, लाल सिंह राव, अनीता भारती, नरपत सिंह गौड़, सलीम खान, श्याम भाटी, डॉक्टर गुलाम अली कामदार, मलाराम और मदन मस्ताना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के गीत अकबर अली जोधपुरी ने लिखा है, जिन्हें संगीत से सजाया है अमजद अली खान, एडमिंस ग्रुप दलपत डांगी, उस्ताद दिलशाद खान (सारंगी वादक) और एम शब्बीर शेख ने। गानों को स्वरों से सजाया है, पामेला जैन, मरहूम सोहेब शेख, नईम खान, हृदय राजकमल, सोमालिका दास और सोनू हसन ने।
एक्शन निर्देशक शहाबुद्दीन शेख हैं और कोरियोग्राफी की है इरफान अजीज ने। डीओपी राज शेखर नायडू हैं। क्रिएटिव निर्देशक कदीर शेख, आरडी भाटी और लाइन प्रोडूसर मुख्तियार भाई हैं। सिनेमेटोग्राफर आलम खान, रतन जांगिड़ जितेंद्र गोयल आदि हैं।

20 मई को होगी रिलीज (Release date of Pyaro Babul)

डायरेक्टर सामीर खान की राजस्थानी फिल्म प्यारो बाबुल 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। सामीर खान ने बताया कि फिल्म संपूर्ण पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है। फिल्म की मेकिंग साउथ स्टाइल में की गई है।

सीएम ने किया था पोस्टर का विमोचन

पिछले दिनों प्यारो बाबुल पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। फिल्म की बुकलेट का विमोचन निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया ने किया था।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

PYARO BABUL POSTER : प्यारो बाबुल के पोस्टर का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *