…तो आप कर सकते हैं अरविंद-नीलू के साथ डिनर

अगर आप मुंबई में रहते हैं और राजस्थान की शान अभिनेत्री नीलू और अभिनेता अरविंद कुमार से मिलने की ख्वाहिश रखते हैं तो समझ लीजिए यह जल्द ही पूरी हो सकती है। उनके साथ डिनर आपके लिए बोनस होगा। आपको करना बस इतना है कि मुंबई में 16 जनवरी को रिलीज हो रही उनकी राजस्थानी फिल्म राजू राठौड़ की 50 टिकट एडवांस बुक करानी है। यह फिल्म मुंबई में बड़े स्तर पर रिलीज की जा रही है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए निर्माताओं की तरफ से यह स्पेशल आॅफर दिया गया है।

इन सिनेमा घरों में लग रही है फिल्म
यह फिल्म मुंबई के गोलदेवल इलाके के मोती, चेंबूर के नटराज, कांदिवली के मयूर, वसई के केटी, भिवंडी के गेलेक्सी और भाइंदर के मेग्जम सिनेमा हॉल में लग रही है।

राजस्थान में मिला बहुत अच्छा रिस्पांस
थ्री ब्रदर्स बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म राजू राठौड़ को राजस्थान मेेंं बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। कई सिनेमाघरों में यह दो से तीन सप्ताह तक चली। सुनित कुमावत द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। इसके लिए उसे नकली पुलिस वाला बनकर कुछ झूठ बोलने पड़ते हैं, पर वह सच्चाई की लड़ाई की खातिर ऐसा करने से गुरेज नहीं करता है।

कास्ट एंड क्रू
निर्माता हितेश कुमार, प्रकाश राका और हिना कमलेश भट्ट की इस फिल्म में अभिनेता अरविंद कुमार वाघेला के साथ अभिनेत्री नीलू भी चुनौतीपूर्ण भूमिका में हैं। कृषा खंडेलवाल, मर्जिना दीवान, क्षितिज कुमार, राज जांगिड़, श्रवण सागर, राहुल सूद व युधिष्टर भाटी और अशोक बांठिया, हिना कमलेश भट्ट, हीरल जैन, संगीता सिंह, अमरजीतसिंह, सरफराज खान, अशोक बाफना, अंजली पारीक, चांद मोहम्मद, विष्णु सरगरा, शिव राणा, राखी सपेरा, प्रसन्नजीत कौर, बाल कलाकार यथार्थ बाफना भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। लोक नृतकी गुलाबो भी इसमें अपना रंग दिखाएंगी। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर रमेश मोदी, केमरामैन हितेश भाई, फाइट मास्टर लडन कुरैशी, डांस मास्टर अश्विन हैं। गीत सुधाकर प्रभु चौहान के हैं तथा संगीतकार आदित्य गौड़ व लियाकत अजमेरी हैं।

raju rathor

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *