NEW RAJASTHANI FILM 2025 : स्त्री के संघर्ष को अलग अंदाज में दिखाएंगे जी. नटराज : फिल्म कंप्लीट, बहुत जल्द सामने आएगा फर्स्टलुक
NEW RAJASTHANI FILM 2025 : सारा समाज उसके खिलाफ खड़ा हो गया। यहां तक कि उसके अपनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया, लेकिन वह न टूटी और ना झुकी। रूढ़िवादी परंपराओं के विरुद्ध एक नारी के संघर्ष की यह कहानी है टोंक निवासी जी. नटराज के निर्देशन में बनी अपकमिंग राजस्थानी फिल्म की। नटराज इस मूवी से राजस्थानी फिल्मों में डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि नटराज लंबे समय से राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री से कोरियोग्राफर, स्क्रीनप्ले राइटर और गीतकार के रूप में जुड़े हुए हैं। अब वे निर्देशन में हाथ आजमाने जा रहे हैं।
फरवरी के एंड या मार्च के फर्स्ट वीक में होगी रिलीज!
नटराज ने बताया कि फिल्म अब रिलीज पर है। जल्द ही इसका टाइटल और फर्स्टलुक लॉन्च करने जा रहे हैं। इसके बाद म्यूजिक और ट्रेलर रिलीज करेंगे। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो फिल्म फरवरी के एंड में या मार्च के फर्स्ट वीक तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित कर देंगे।
NEW RAJASTHANI FILM 2025 : कास्ट एंड क्रू
कास्ट एंड क्रू की बात करें तो मूवी में राजस्थान की फेमस डांसर सिस्टर्स हंसा रंगीली और राखी रंगीली, विशा पाराशर, रिया सैनी, प्रतिष्ठा ठाकुर, शिवराज गुर्जर, मुकेश छैला, सिकंदर चौहान, अभिषेक शर्मा, महेंद्र शर्मा, संतोष कंवर, वंदना शर्मा, फाबिया अंसारी और भावना शेखावत आदि ने महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्माता बेनी प्रसाद गुर्जर और अजय सैनी हैं। संवाद शिवराज गुर्जर व रागिनी गुप्ता ने लिखे हैं। डीओपी विकास सक्सैना हैं, एडिटिंग महेंद्र तंवर ने की है। क्रिएटिव डायरेक्टर डीडी गुप्ता, एसोसिएट प्रमोद आर्य हैं। गीत मनीष शर्मा के हैं और संगीत श्रेया पालीवाल व नट्टी शर्मा ने दिया है। वीएफएक्स और डीआई मुकेश खन्ना ने की है।
यह भी पढ़ें…
TAANDAV 2 DUBING START : तांडव 2 की एडिटिंग पूरी, कलाकारों ने की डबिंग शुरू
RAJA RI LOVE STORY POSTPONE : राजा री लव स्टोरी की रिलीज टली, जल्द घोषित होगी नई डेट
Rajasthani Film TDMB Muhurat : एक और राजस्थानी फिल्म अनाउंस, जल्द ही होगी शूटिंग शुरू
RAJASTHANI FILM TAANDAV 2 ने रचा इतिहास, रिलीज के एक महीने पहले ही 1200 से अधिक टिकट एडवांस में बुक
Taandav 2 Trailer : राजस्थानी फिल्म तांडव 2 का ट्रेलर और पोस्टर लांच
TAANDAV 2 POSTPONE : पुष्पा की धाक और बेबी जॉन की धांसू एंट्री के चलते पीछे हटी ‘तांडव 2’