बाफना फिल्मस और जॉली पिक्चर्स के संयुक्त तत्वावधान में बनी राजस्थानी फिल्म कमाल रा भायला राजस्थान के सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होगी।
फि ल्म के निर्देशक अशोक बाफना ने बताया, फिल्म की कहानी कॉवेंट स्कूल के कुछ बच्चों के ग्रुप की है जो घरवालों के अत्यधिक लाड़ प्यार से कुसंस्कारी हो जाते हैं लेकिन परिस्थितियां कुछ एसी होती हैं कि उन्हें एक गांव में अभावों के बीच रहना पड़ता है। विषम परिस्थितियों में ये बच्चे ना केवल अपने आप में सुधार लाते हैं बल्कि गांव के लोंगों की सोच को भी शहर से जोड़ते हैं।
फिल्म के सामाजिक विषय को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा फिल्म को अनुदान प्राप्त हो चुका है। फिल्म में प्रमुख भूमिका यथार्थ, रोनित, हिमांशु, इशिता, विनोद जॉली , सार्थक, गर्व , अवनि, तृष्णा, मानसी और अशोक बाफना ने निभाई हैं। फिल्म का संगीत एस पी सेन ने दिया है। फिल्म के गीतों को कुमार शानू, सुदेश भौंसले, साधना सरगम और दीपा उदित नारायण जैसे वरिष्ठ पाशर््वगायकों ने आवाज दी है।