कल रिलीज होगी यह राजस्थानी फिल्म

rajasthani movie bal-gopal
rajasthani movie bal-gopal poster

सीकर के सम्राट सिनेमा में लगेगी बाल-गोपाल, प्रेसवार्ता में दी जानकारी

जयपुर। वीर बर्बरीक फिल्म्स की राजस्थानी मूवी बाल-गोपाल 6 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। यह सीकर के सम्राट सिनेमा हॉल में लगेगी। यह जानकारी फिल्म की यूनिट ने सीकर के होटल रॉयल में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
निमार्ता सुनीता शर्मा की इस फिल्म का निर्देशन पप्पू शर्मा ने किया है। क्रिएटिव डायरेक्टर व कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना व डीओपी अशोक चक्रवर्ती हैं। संगीत लव्हली शर्मा ने दिया है।
फिल्म में पप्पू शर्मा, सनाया शर्मा, सिकंदर चौहान, ममता पटेल, मोनू शर्मा, मिथिलेश चतुवेर्दी, शहनवाज प्रधान, दिनेश कौशिक, रीना खन्ना, पप्पू मिश्रा, पायल अग्रवाल, माही दाधीच, विनोद पेंटर, मास्टर कबीर, बेबी हर्षिता, मास्टर जियांशु, प्रतापसिंह चौहान व कमलेश भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस साल की आठवीं रिलीज होगी

बाल-गोपाल इस साल रिलीज होने वाली आठवीं राजस्थानी फिल्म होगी। इससे पहले प्रदर्शित हुई सात फिल्मों को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला है। यह अभी एक ही सिनेमाघर में रिलीज की जा रही है, अगले चरण में इसे अन्य सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा।