अजंता सिनेमा का कायाकल्प, नाम भी बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा
![अजंता सिनेमा का कायाकल्प, नाम भी बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा](http://rajasthanicinema.com/wp-content/uploads/2019/06/ajanta-cinema-kolkata-1260x945.jpg)
अजंता सिनेमा का कायाकल्प, नाम भी बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा
कोलकाता के बेहल स्थित प्राचीनतम सिनेमाघरों में से एक अजंता सिनेमा अब एकदम नये रूप में सामने आया है।
इसका पूरी तरह कायाकल्प कर दिया गया है। इसके साथ ही इसका नया नामकरण भी किया गया है।
फिल्म क्रिटिक एंड बिज एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस संबंध में ट्वीट किया है
कि अजंता सिनेमा का नाम बदलकर अब एसएसआर अजंता सिनेमाज रखा गया है।
उनके अनुसार अजंता सिनेमा को पूरी तरह से नया बना दिया गया है। इसमें दो स्क्रीन लगाई गई हैं।
ऐसे में जाहिर सी बात है कि सिनेमा हॉल में सुविधाएं और भी अच्छी हो गई होंगी। इससे यहां फिल्म देखने वालों को और मजेदार अनुभव मिलेगा।