माटी हेलो पाड़े रे का सूरत में प्रीमियर 15 को

rajasthani movie mati helo pade re poster

जयपुर। बेटी बचाओ राष्ट्रीय अभियान सूरत की सहयोगी संस्था अस्मिता की ओर से राजस्थानी फिल्म माटी हेलो पाड़े रे का प्रीमियर सूरत के सिटी प्लस मल्टीप्लेक्स में 15 जुलाई को सुबह 9 बजे होगा। सैनिकों की सहायतार्थ किए जा रहे इस शो में प्रवेश पास से निशुल्क रहेगा।

अभिनेता सन्नी अग्रवाल और रेखा वशिष्ठ की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के निर्माता सुरेंद्र पटेल और निर्देशक इशरत खान हैं। सन्नी पी अग्रवाल ने कहानी लिखी है और संवाद संजीव सोनी के हैं। सुधाकर शर्मा ने गीत लिखे हैं और संगीत दिया है सतीश देहरा ने।

फिल्म में विजया राजस्थानी, बीके सागर, नंदूश्री मंत्री, मनोज जोशी, छाया जोशी, कुसुम गुप्ता, रमण अत्रे, कुसुम श्रीमाली, अजयराज पुरोहित, महेंद्र टेलर, जयकिशन, सुधा दय्या बशीर खान और राजीव पुरोहित भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

20 जुलाई से रेग्युलर शो

प्रीमियर के बाद पांचवें दिन ही सूरत के लोग माटी हेलो पाड़े रे को रेग्युलर शो में देख पाएंगे। सिटी प्लस मल्टीप्लेक्स में ही यह फिल्म 20 जुलाई से रेग्युलर शो में दिखाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *