राजस्थानी फिल्म मायड़ थारी चिड़कली राधा का म्यूजिक रिलीज

mayad thari chidkali radha

जयपुर। राजस्थानी फिल्म मायड़ थारी चिड़कली राधा का संगीत सोमवार को 12:30 बजे पिंकसिटी प्रेस क्लब में रिलीज किया गया। निर्माता छगन बी. माली, निर्देशक महेश जी. शर्मा, म्यूजिक डायरेक्टर सतीश देहरा व गीतकार सुधाकर शर्मा ने सीडी का विमोचन किया। इस दौरान फिल्म का टीजर भी लॉन्च किया गया। फिल्म का म्यूजिक अल्ट्रा वीडियो ने मार्केट में उतारा है।

रिपीट आॅडियंश लाएगी

कार्यक्रम में निर्देशक महेश जी. शर्मा ने कहा कि हमारी फिल्म महिला सशक्तिकरण की पैरवी करेगी। हमें विश्वास है कि यह वो फिल्म है जो दर्शकों को दोबारा देखने के लिए सिनेमाघर खींचकर लाएगी।

संगीत पसंद आएगा

फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर सतीश देहरा ने कहा कि फिल्म का संगीत बहुत अच्छा बन पड़ा है। हमारी मेहनत कामयाब हुई। मेरा मानना है कि लोगों को यह संगीत काफी पसंद आएगा। सुनेंगे तो गुनगुनाने का मन करेगा।

चुनरी चल रही है तो क्यों न लिखूं

गीतकार सुधाकर शर्मा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब उनका लिखा चुनरी वाला हर गाना चल रहा है तो फिर वे क्यों नहीं लिखें। मायड़ थारी चिड़कली राधा में भी उन्होंने एक चुनरी गीत लिखा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनरी फ्लॉप हो जाएगी, तो इस पर लिखना छोड़ दुंगा।

कलाकार भी हुए मीडिया से रूबरू

कार्यक्रम में फिल्म की स्टार कास्ट प्रेरणा शर्मा, वैष्णवी पाटिल, जीत उपेन्द्र, सुधाकर शर्मा, बक जोशी, पंकज कोटक, शिल्पा ठाकुर, मनीषा त्रिवेदी, जिग्नेश मोदी, विमल त्रिवेदी भी मीडिया से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव और एक्साइटमेंट शेयर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *