फन और मिलन में फिर राजू की राठौड़ी

थ्री ब्रदर्स बैनर तले बनी राजस्थानी फिल्म राजू राठौड़ शुक्रवार से एक बार फिर जयपुर के सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करेगी। यह फिल्म झोटवाड़ा के ट्राइटन मॉल स्थित फन सिनेमा में एक शो (6-9) में तथा वीकेआईए के मिलन सिनेमा में 4 शो में दिखाई जाएगी।

राजस्थान में मिला बहुत अच्छा रिस्पांस
होटल विरासत में गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्देशक सुनित कुमावत व अभिनेता अरविंद कुमार वाघेला ने बताया कि राजू राठौड़ को राजस्थान मेेंं बहुत अच्छा रिस्पांस मिला। कई सिनेमाघरों में यह दो से तीन सप्ताह तक चली। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। इसके लिए उसे नकली पुलिस वाला बनकर कुछ झूठ बोलने पड़ते हैं, पर वह सच्चाई की लड़ाई की खातिर ऐसा करने से गुरेज नहीं करता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेता अशोक बंठिया, अभिनेत्री राखी गुलाबो व माही रॉक्स भी मौजूद थे।

कास्ट एंड क्रू
निर्माता हितेश कुमार, प्रकाश राका और हिना कमलेश भट्ट की इस फिल्म में अभिनेता अरविंद कुमार वाघेला के साथ अभिनेत्री नीलू भी चुनौतीपूर्ण भूमिका में हैं। कृषा खंडेलवाल, मर्जिना दीवान, क्षितिज कुमार, राज जांगिड़, श्रवण सागर, राहुल सूद व युधिष्टर भाटी और अशोक बांठिया, हिना कमलेश भट्ट, हीरल जैन, संगीता सिंह, अमरजीतसिंह, सरफराज खान, अशोक बाफना, अंजली पारीक, चांद मोहम्मद, विष्णु सरगरा, शिव राणा, राखी सपेरा, प्रसन्नजीत कौर, बाल कलाकार यथार्थ बाफना भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। लोक नृतकी गुलाबो भी इसमें अपना रंग दिखाएंगी। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर रमेश मोदी, केमरामैन हितेश भाई, फाइट मास्टर लडन कुरैशी, डांस मास्टर अश्विन हैं। गीत सुधाकर प्रभु चौहान के हैं तथा संगीतकार आदित्य गौड़ व लियाकत अजमेरी हैं।

मुंबई में भी दिखा चुकी है जलवा
यह फिल्म मुंबई में भी रिलीज हुई और वहां भी इसका जलवा बरकरार रहा। मुंबई में यह गोलदेवल इलाके के मोती, चेंबूर के नटराज, कांदिवली के मयूर, वसई के केटी, भिवंडी के गेलेक्सी और भाइंदर के मेग्जम सिनेमा हॉल में लगी। यहां यह कई सिनेमा घरों में 2 सप्ताह तक भी चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *