राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के ब्रोसर का विमोचन

राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के ब्रोसर का विमोचन, मुख्यमंत्री को राजस्थानी सिनेमा पॉलिसी गुजरात की तर्ज पर बनाने के लिए दिया ज्ञापन

राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के ब्रोसर का विमोचन

राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के ब्रोसर का विमोचन
मुख्यमंत्री को राजस्थानी सिनेमा पॉलिसी गुजरात की तर्ज पर बनाने के लिए दिया ज्ञापन
जयपुर। राजस्थान दिवस के अवसर पर कला संस्कृति विभाग एवं राजस्थानी सिनेमा विकास संघ की ओर से राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का आयोजन 25 से 27 मार्च 2020 तक जवाहर कला केन्द्र में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने निवास पर महोत्सव के ब्रोसर का विमोचन किया।

यह भी पढ़ें : राजस्थानी फिल्म @1988 : बाई चाली सासरिये

इस अवसर पर संघ की ओर से गुजरात की तर्ज पर राजस्थानी फिल्मों की पॉलिसी बनाने के लिए गुजरात सरकार की अधिसूचना का गुजराती और हिंदी वर्जन की प्रति के साथ मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़ें : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

संघ के संरक्षक विपिन तिवारी ने बताया कि पॉलिसी में मुख्य रूप से पारदर्शिता के साथ अनुदान की भिन्न-भिन्न श्रेणियों में नियमों एवं शर्तों के अनुरूप 5 लाख से 50 लाख रुपए तक अनुदान देने का प्रावधान है। राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्मों के लिये भी पॉलिसी बनायी गई है। इस पर मुख्यमंत्री ने गम्भीरता से विचार करते हुए बजट घोषणा में शामिल करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : इन दो राजस्थानी फिल्मों को मिला अनुदान, एक को 5 व दूसरी को 6 लाख

संघ के अध्यक्ष शिवराज गुर्जर ने बताया कि महोत्सव में राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन के साथ ही संभागवार झांकियां भी सजाई जायेगी। सांस्कृतिक आयोजनों से सजे इस महोत्सव में राज्यभर से सिने प्रेमी, कलाकार एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सहित 1.5 से 2 लाख लोग भाग लेंगे। महोत्सव के ब्रोसर के विमोचन के साथ ही उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आंमत्रित किया गया। मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अभिनेता श्रवण सागर, शैलेन्द्र सिंह, अभिषेक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *