शिरीष कुमार को दिया जायेगा महिपाल स्मृति उत्कृष्ट अभिनेता सम्मान

7 से 13 फरवरी तक होगा राजस्थानी सिनेमा महोत्सव का आयोजन, राज्य भर में होंगे टाॅक शाॅ और सेमिनार, आॅनलाइन किया जायेगा राजस्थानी फिल्मों का प्रदर्षन

शिरीष कुमार को दिया जायेगा महिपाल स्मृति उत्कृष्ट अभिनेता सम्मान

राजस्थानी सिनेमा को बढावा देने एवं सकारात्मक माहौल तैयार करने के उदेष्य से कला संस्कृति विभाग और राजस्थानी सिनेमा विकास संघ द्वारा 7 से 13 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे राजस्थानी सिनेमा महोत्सव में अभिनेता षिरीष कुमार को महिपाल स्मृति उत्कृष्ट अभिनेता सम्मान प्रदान किया जायेगा। साथ ही नन्दू जालानी को माणक लाल जालानी स्मृति उत्कृष्ट फिल्म वितरक सम्मान, प्रवीण कुमार को पं. गौरी शंकर स्मृति उत्कृष्ट नृत्य निर्देषक सम्मान, एम.डी सोनी को रामराज नाहट स्मृति उत्कृष्ट मीडिया सम्मान एवं सुरेष मुद्गल को पं. इन्द्र लाइफटाइम एचीवमेंट सम्मान दिया जायेगा।

राजस्थानी सिनेमा की अन्य विभूतियों की स्मृति मे दिये जाने वाले सम्मान के नामों की सूचि पर जूरी द्वारा काम किया जा रहा है। उनकी भी घोषणा शीघ्र की जायेगी। ये जानकारी राजस्थानी सिनेमा विकास संघ संरक्षक विपिन तिवारी, अध्यक्ष षिवराज गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रवण सागर, महामंत्री अजय तिवारी, समाज सेवी केषव शुक्ला और राजापार्क व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रवि नैयर राजापार्क के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

महोत्सव में ये दिखाई जाएंगी राजस्थानी फिल्में

राजस्थानी सिनेमा महोत्सव में 7-13 फरवरी तक यू-ट्यूब चैनल, राजस्थानी सिनेमा हाॅल
;ूूूण्लवनजनइमण्बवउध्बध्तंरंेजींदपबपदमउंींससद्ध पर राजस्थानी फिल्में दिखाई जायेंगी। इनमें श्रवण सागर की पगडी, आॅेम सोेऊं की मोसर, विपिन तिवारी की लाडली पटेलण, रमन यादव की कजराली-नखराली, नन्द किषोर चतुर्वेदी की कंगना और नन्द किषोर मित्तल की ताण्डव षामिल है।

यहां इस दिन होगा टाॅक शो

महोत्सव के तहत टाॅक शो का शुभारम्भ 7 फरवरी को सीकर से होगा। इसके बाद 8 को बीकानेर, 9 को जोधपुर, 10 को राजसमंद, 11 को उदयपुर, 12 को टोंक एवं 13 फरवरी को जयपुर में राजस्थानी सिनेमा की दषा और दिषा पर टाॅक शाॅ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय फिल्मकार, कलाकार भाग लेगें।

इनकी स्मृति में किया जायेगा सम्मान

महोत्सव में 13 फरवरी को जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में सम्मान समारोह का आयेाजन किया जायेगा, जिसमें राजस्थानी सिनेमा के लिजेण्ड्स की स्मृति में फिल्मकारों, कलाकारों एवं तकनीषियनों का सम्मान किया जायेगा। इनमें पंण्डित इन्द्र की स्मृति में लाइफ टाइम एचीवमेन्ट सम्मान, बी.के आदर्ष की स्मृति में उत्कृष्ट निर्माता सम्मान, मणिभाई ब्यास की स्मृति में उत्कृष्ट निर्देषक सम्मान, महिपाल की स्मृति में उत्कृष्ट नायक सम्मान, जयमाला की स्मृति में उत्कृष्ट नायिका सम्मान, प्राण सिकन्द की स्मृति में उत्कृष्ट चिरत्र अभिनेता सम्मान, पंण्डित षिवराम की स्मृति में उत्कृष्ट संगीत निर्देषक सम्मान, भरत ब्यास की स्मृति में उत्कृष्ट गीतकार सम्मान, माणक लाल जालानी की स्मृति में उत्कृष्ट फिल्म वितरक सम्मान, सूरज दाधीच की स्मृति में उत्कृष्ट लेखक सम्मान, रामराज नाहट की स्मृति में उत्कृष्ट मीडिया सम्मान, धनराज दाधीच की स्मृति में उत्कृष्ट ”छाया निर्देषक“ सम्मान, अब्दुल सत्तार की स्मृति में उत्कृष्ट रूप-सज्जाकार सम्मान, आई.एम कुन्नू की स्मृति में उत्कृष्ट संपादन सम्मान, सरिता देवी की स्मृति में उत्कृष्ट चरित्र अभिनेत्री सम्मान, पं. गौरी शंकर की स्मृति में उत्कृष्ट नृत्य निर्देषक सम्मान दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *