राजस्थानी फिल्म माटी हेलो पाड़े रे का ट्रेलर रिलीज

rajasthani movie mati helo pade re.jpeg

जयपुर। निर्माता सुरेंद्र पटेल की इशरत खान निर्देशित राजस्थानी फिल्म माटी हेलो पाड़े रे का ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया। इसमें अभिनेता सन्नी अग्रवाल मुख्य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट हैं रेखा वशिष्ठ।

ग्रांड पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस मूवी की शूटिंग मेड़ता सिटी और आसपास के क्षेत्र में हुई है। कुछ हिस्सा मुंबई में भी शूट किया गया। फिल्म की कहानी अभिनेता सन्नी अग्रवाल ने लिखी है और संवाद संजीव सोनी के हैं। डीओपी राज ठाकुर हैं और मेकअप विजय का है। सुधाकर शर्मा के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है सतीश देहरा ने।

फिल्म में विजया राजस्थानी, छाया जोशी, बीके सागर, मनोज जोशी, कुसुम गुप्ता, कुसुम श्रीमाली, रमण अत्रे, अजयराज पुरोहित, नंदूश्री मंत्री, महेंद्र टेलर, बशीर खान, जयकिशन, सुधा दय्या और राजीव पुरोहित भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

माटी हेलो पाड़े रे
बैनर : ग्रांड पिक्चर्स
निर्माता : सुरेंद्र पटेल
निर्देशक : इशरत खान
कहानी :  सन्नी अग्रवाल
संवाद :  संजीव सोनी
डीओपी : राज ठाकुर
मेकअप : विजय
गीत : सुधाकर शर्मा
संगीत : सतीश देहरा
कलाकार : सन्नी अग्रवाल, रेखा वशिष्ठ, विजया राजस्थानी, छाया जोशी, बीके सागर, मनोज जोशी, कुसुम गुप्ता, कुसुम श्रीमाली, रमण अत्रे, अजयराज पुरोहित, नंदूश्री मंत्री, महेंद्र टेलर, बशीर खान, जयकिशन, सुधा दय्या और राजीव पुरोहित।