JAILER PART 2 ANNOUNCE : जेलर के सीक्वल का टाइटल होगा हुकुम

JAILER PART 2 ANNOUNCE : सुपर स्टार रजनीकांत की सुपरहिट तमिल फिल्म के दूसरे पार्ट की तैयारी

JAILER PART 2 ANNOUNCE : जेलर के सीक्वल का टाइटल होगा हुकुम

JAILER PART 2 ANNOUNCE : सुपर स्टार रजनीकांत की सुपरहिट तमिल फिल्म जेलर का सीक्वल बनाने की तैयारियां चल रही हैं। मूवी का टेंटेटिव टाइटल भी डिसाइड कर लिया गया है। सीक्वल का टाइटल होगा ‘हुकुम’। जेलर में सुपरस्टार को एक्शन अवतार में लोगों ने खूब पसंद किया था, यही वजह रही कि मूवी को देखने सिनेमाघरों में खूब भीड़ उमड़ी।

जेलर में रजनीकांत ने ऐसे जेलर का किरदार निभाया था, जिसका बेटा पुलिस ऑफिसर है। उसे यकीन था कि उसका बेटा इमानदार है। एक दिन उसके बेटा अचानक गायब हो जाता है। उसे ढूंढ़ने के दौरान पता चलता है कि जिस बेटे को ढूंढने के लिए वह दिन रात एक कर रहा है, वह अपराधी है और अपने बाप को ही मारना चाहता है। इससक जेलर टूट जाता है। आगे की कहानी जेलर के बदले की है। रजनीकांत ने हमेशा की तरह इतने ढूबकर एक्टिंग की कि थिएटर में कई सींस पर दर्शक आंसू नहीं रोक पाए।

2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

जेलर 10 अगस्त 2023 को थिएटर्स में पहुंची। मूवी को लोगों ने तो पसंद किया ही क्रिटिक्स से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं। आंकड़ों पर गौर करें तो जेलर मूवी साल 2023 की ऐसी तिमल फिल्म साबित हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की। पूरे इंडिया के कलेक्शन की बात करें तो यह 2023 की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन मूवी साबित हुई। इसके साथ ही इसने अब तक की सेकंड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल मूवी का खिताब अपने नाम कर लिया।

जेलर 2 की कास्ट (jailer 2 cast)

जेलर में रजनीकांत, मिरना मेनन, शिव राजकुमार, तमन्ना भाटिया, विनायकन वर्मन, मोहनलाल, वसंत रवि, जैकी श्रॉफ, जाफर सादिक, योगी बाबू, राम्या कृष्णन, सुनील, रेडिन किंग्सले, प्रियंका मोहन, सुनील रेड्डी, सूरज पॉप्स, जी. मारीमुथु, वीटीवी गणेश, पदम कुमार, बिली मुरली, मकरंद देशपांडे, किशोर, उदय महेश, नर्तक रमेश, गिरीश कुलकर्णी, विजय मुथु, जानी मास्टर, सरवनन, अरन्थांगी निशा, महानदी शंकर, रवि, सुगुंथन और नमो नारायण।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Bai Chali sasriye rajasthani film

RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

2024 की दूसरी बड़ी ओपनर साबित हुई BMCM, पर ईद पर कलेक्शन का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *