राजस्थानी फिल्म पगड़ी का ट्रेलर लांच

प्रमोशन में जुटी टीम, पब्लिक के बीच पब्लिसिटी के साथ ही सोशल मीडिया पर भी झोंकी ताकत
अभिनेता श्रवण सागर की अपकमिंग राजस्थानी मूवी पगड़ी का प्रमोशन इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। टीम एक और जहां पब्लिक के बीच जाकर फिल्म की पब्लिसिटी कर रही है वहीं सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह जुटी हुई है। इसी कड़ी में शुक्रवार देर रात फिल्म का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज किया गया। इसमें सागर जहां जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं वहीं उनके रोमांटिक एंगल की झलक भी है।

निशांत भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म का टीजर पहले जारी किया जा चुका है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इसके साथ ही गानों के वीडियो भी यू ट्यूब पर डाल दिए गए हैं, जो कि फिल्म के प्रति उत्सुकता जगा रहे हैं। आन-बान की इस लड़ाई में सागर के साथ रूही चतुर्वेदी भरपूर ऊर्जा के रूप में है। युधिष्ठिर भाटी अपने खूंखार रूप में नजर आ रहे हैं। क्षितिज कुमार, मोहन कटारिया, प्रतिष्ठा ठाकुर, संतोष मिश्रा, खयाली शरण, राज जांगिड़, प्रवीण राजपुरोहित, रेखा वशिष्ठ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

rajasthani movie pagadi poster
rajasthani movie pagadi poster

3 Comments

  • बहुत ही बेहतरीन राजस्थानी सिनेमा में जान फूंकने वाली फिल्म. म्हारी आन बान शान फिल्म “पगड़ी”

  • राजस्थानी सिनेमा आपणी संस्कृति री झलक है अर इमै आपणी भाषा और माटी री महक है | आपां लोगां न खुशी होणी चिजै की आपणी पहचाण भी सिनेमा मे है|

  • is film ka budget kitna hai …….. ??? koi bata sakta hai kya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *