नारायण से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी यह हीरोइन

actress Aanchal Goswami

बॉलीवुड में एक और हीरोइन ने दस्तक दी है। नाम है आंचल। दिल्ली की यह छोरी हिंदी फिल्म नारायण में मुख्य भूमिका निभा रही है। इसमें अभिनेता एकलव्य कश्यप के साथ उनका रोमांटिक ट्रैक है। जोगेश सहदेवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 नवंबर को रिलीज होगी।
आंचल के लिए बॉलीवुड भले ही नया हो, लेकिन अभिनय से उनका नाता लंबे समय से है। दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज में पॉलीटिकल साइंस की पढ़ाई के दौरान ही ये नाटकों में अभिनय करने लग गर्इं थी। साथ ही नृत्य में प्रवीणता के लिए कत्थक सीखा। इसके बाद दूरदर्शन नेशनल चैनल के धारावाहिक ‘डगर पनघट की’ व चैनल वी के एस आई हेट यू में में अभिनय किया। आंचल जीयो के एड में जहीर खान के साथ और संजीव कपूर के साथ न्यूट्रा लाइट बटर के एड में भी अभिनय कर चुकी हंै।
नारायण में अपने कैरेक्टर के बारे में आंचल ने बताया कि इसमें वे नेहा नाम की ऐसी स्कूल गोइंग लड़की का रोल कर रही हैं जो कबीर से प्यार करती है। कबीर उसके लिए महंगे गिफ्ट लाता है। इस चक्कर में वह गलत लोगों की संगत में पड जाता है। ऐसे में कैसे उसके पैरेंट्स अपने बच्चे को उस दलदल से बाहर निकालते हैं। प्रेमिका के प्रति प्रेमी का, मां बाप का अपने बेटे के प्रति प्यार बहुत ही इमोशनल तरीके से दखिाया गया है। आंचल का कहना है कि वे एक बार वे ऐसा रोल करना चाहती हैं जैसा हाईवे में आलिया भट्ट का था।