मां आज से राजमंदिर में, पहली बार राजस्थानी फिल्म चलेगी 4 शो में

rajasthani movie maa

जयपुर। राजस्थानी फिल्म मां 21 अप्रेल को एक नया अध्याय लिखने जा रही है। राजमंदिर में 4 शो में रिलीज होने वाली पहली राजस्थानी फिल्म होने का। इससे पहले भी इस सिनेमा हॉल में राजस्थानी फिल्में लगी हैं पर एक या दो शो मेंं, या फिर केवल प्रीमियर हुआ यहां।

फिल्म के हीरो राज जांगिड़ ने बताया कि जयपुर चाहे कितना ही बदल गया हो पर राजमंदिर की आज भी वही शान है। वही पहचान है। आज भी रोजाना कितने ही लोग प्रदेश, देश और विदेश से इसे देखने आते हैं। मेरा मानना है कि वे यहां आएं तो यहां से मां के रूप में भावपूर्ण यादें अपने साथ लेकर जाएं। यह पूरी तरह से पारीवारिक फिल्म है। इसमें संदेश दिया गया है कि मां कभी भी अपने बच्चों का बुरा नहीं सोच सकती, चाहे वे उसके साथ कितना ही बुरा बर्ताव करे। उसके मुंह से अपने बच्चों के लिए हमेशा दुआ ही निकलती है।

श्री विश्वकर्मा इन्टरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गोपाल कृष्णा योगेश ने किया है और प्रोड्यूसर नेमीचन्द शर्मा व और सुमेरमल यू सुथार हैं। फिल्म के हीरो राज जांगिड़ हैं और मां के टाइटल रोल में है बोलीवुड़ अभिनेत्री भानी सिंह। हरीश चौधरी, राजेश कुमार, मंजुला, ऊषा नागर, रॉकी संतोष, सपना गाडरी,  नन्दकिशोर, दिनेश सारंग, सोनू, नोरत सोलंकी, अनिरुद्ध  व अनिल दाधीच फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। सह निर्माता ओमप्रकाश सुथार हैं तथा फिल्म निरंजन भुढाढरा ने लिखी है। रफीक राजस्थानी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है आसिफ चांदवानी ने। एक्शन राहुल वर्मा का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *