अरविंद कुमार और इमरान खान होंगे आमने-सामने

राजस्थानी सिनेमा के दो हीरो 14 नवंबर को आमने-सामने होंगे। अरविंद कुमार वाघेला और इमरान खान कोहरी। इस दिन वाघेला की राजस्थानी फिल्म राजू राठौड़ और कोहरी की धर्म बहन एक साथ रिलीज हो रही है। एक में एक्शन का तड़का है तो एक में भरपूर इमोशन का छौंक। देखा जाए तो दोनों ही अभिनेताओं का अपना-अपना दर्शक वर्ग है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिलेगा। इसके अलावा दोनों फिल्मों का अलग-अलग जोनर की होना भी इनका प्लस पाइंट है।

राजू राठौड़ का निर्देशन सुनित कुमावत ने किया है। इसमें अरविंद एक ऐसे इंसान की भूमिका में हैं जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है। इसके लिए उसे नकली पुलिस वाला बनकर कुछ झूठ बोलने पड़ते हैं, पर वह सच्चाई की लड़ाई की खातिर ऐसा करने से गुरेज नहीं करता है। निर्माता हितेश कुमार, प्रकाश राका और हिना कमलेश भट्ट की थ्री ब्रदर्स बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिनेत्री नीलू भी चुनौतीपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इसमें कृषा खंडेलवाल, मर्जिना दीवान, क्षितिज कुमार, राज जांगिड़, श्रवण सागर, राहुल सूद व युधिष्टर भाटी और अशोक बांठिया, हिना कमलेश भट्ट, हीरल जैन, संगीता सिंह, अमरजीतसिंह, सरफराज खान, अशोक बाफना, अंजली पारीक, चांद मोहम्मद, विष्णु सरगरा, शिव राणा, राखी सपेरा, प्रसन्नजीत कौर, बाल कलाकार यथार्थ बाफना भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। लोक नृतकी गुलाबो भी इसमें अपना रंग दिखाएंगी। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर रमेश मोदी, केमरामैन हितेश भाई, फाइट मास्टर लडन कुरैशी, डांस मास्टर अश्विन हैं। गीत सुधाकर प्रभु चौहान के हैं तथा संगीतकार आदित्य गौड़ व लियाकत अजमेरी हैं। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में राजसमंद नाथद्वारा, कांकरोली आदि स्थानों पर हुई है।

इमरान खान कोहरी की आर बी के फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म धर्म बहन का निर्देशन प्रदीप मारू और जितेंद्र सिंह नरुका ने किया है। इमोशन से भरपूर इस फिल्म का टाइटल ही इसकी क हानी बयां कर रहा है। भाइयों और उनकी धर्म बहन के प्रेम और त्याग को दर्शाती इस फिल्म में इमरान के अपोजिट अभिनत्री दीप्ती धोत्री हैं। उनकी बहन का किरदार प्रतिष्ठा ठाकुर ने निभाया है। शीतल सोनी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण इमरान के पिता महफूज अली कोहरी ने किया है। सह निर्माता अशोक सिंह कुंचलवाड़ा, नर नारायण शर्मा, पीके शर्मा और शिव कुमार सोनी हैं। फिल्म में संगीत प्यारे चौहान ने दिया है। डीओपी मनु झाला तथा लाइन प्रोड्यूसर मुकेश सोलंकी हैं।

उल्लेखनीय है कि अभिनेता अरविंद कुमार वाघेला और इमरान खान राजस्थानी फिल्म राजू बणग्यो एमएलए में एक साथ आ चुके हैं। इस फिल्म में दोनों का ही काम दर्शकों ने काफी सराहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *