इमरान खान कोहरी बनेंगे वीर सिंह

अभिनेता इमरान खान कोहरी जल्द ही वीरसिंह के रूप में नजर आएंगे। अपने होम प्रोडक्शन आरबीके फिल्म्स बैनर की इसी नाम से बनने वाली फिल्म में वे यह भूमिका निभाएंगे। अब तक के करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभा चुके इमरान इस रोल को आने लिए चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण उनके पिता महफूज अली कोहरी कर रहे हैं।

हाल ही संपन्न राजस्थान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड जीतने वाले इमरान राजस्थानी सिनेमा के एक मात्र हीरो रहे जिनकी वर्ष 2014 में एक ही महीने में दो फिल्में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में पारीवारिक होने से महिलाओं को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब रही।

इमरान ने पहली फिल्म कजरी साइन की थी, लेकिन रिलीज हुई राजस्थानी फिल्म ओढ़ ली चुनरिया। इसे राजस्थानी भाषा में रिलीज होने वाली सौंवी फिल्म होने का गौरव मिला। अरविंद कुमार वघेला की महत्वाकांक्षी फिल्म राजू बणग्यो एमएलए में भी उन्होंने महत्वपूण भूमिका निभाई। इसके बाद जितेंद्र सिंह नरुका के निर्देशन में बनी अर्जुन आॅटोवाळो में एक आॅटो चालक के रूप में एक्शन के जलवे दिखाने के बाद इन्होंने पारीवारिक सिनेमा में एंट्री मारी। इनका यह कदम एकदम सही रहा। इन्होंने एक साथ दो फिल्में की धर्म बहन और म्हारी सुपातर बींदणी। दोनों ही एक ही महीने में रिलीज भी हुई और सफल भी रही। म्हारी सुपातर बीनणी के लिए तो इमरान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *