dhanush new movie 2023 : धनुष की आनंद एल रॉय के साथ नई मूवी अनाउंस
![dhanush new movie 2023 : गुस्से में धनुष ने दीवार पर दे मारा पेट्रोल बम](http://rajasthanicinema.com/wp-content/uploads/2023/06/dhanush-new-movie-tere-ishq-me.jpg)
dhanush new movie 2023 : तेरे हाथ की मेहंदी
मुझ पर चोट बनकर उभर आती है।
तेरे माथे की बिंदी
मेरे हाथों की लकीरें खा जाती है।
अपनी मांग के सिंदूर से
हर बार मेरे सास मेरी धड़कनों को कैसे रोकोगे।
पिछली बार तो कुंदन था मान गया
पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे।
इन लाइनों के साथ ही आनंद एल रॉय ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल (dhanush new movie 2023) रिवील किया है। टाइटल बताने से पहले आपको बता दूं कि यह फिल्म भी आनंद एल रॉय अपने फेवरेट वन एंड ओनली स्टार धनुष के साथ ही बना रहे हैं। आनंद एल रॉय और धनुष की जोड़ी जब भी पर्दे पर साथ आई है, एक अलग ही रोमांटिक संसार रचा है। एक अलग ही रंग में रंगा प्रेम पर्दे पर उतारा है। दोनों की यह केमिस्ट्री रांझणा में पहली बार नजर आई थी। इस मूवी में धनुष के साथ सोनम कपूर और अभय देओल थे।
रांझणा में से निकला नया टाइटल
रांझणा का जिक्र यहां इसलिए भी जरूरी है कि आनंद एल रॉय ने अपनी नई फिल्म की शुरुआत ही रांझणा से ही की है। टाइटल टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि धनुष पेट्रोल बम लेकर भाग रहे हैं। बैकग्राउंड में एक कविता की लाइनें घल रही हैं। यह वही लाइनें हैं जो मैंने वीडियो की शुरुआत में बोली हैं। दौड़ते हुए धनुष को सामने दीवार पर रांझणा लिखा हुआ दिखाई देता है। यहां कविता की लाइन चल रही होती है
पिछली बार तो कुंदन था,
मान गया पर इस बार तो शंकर है कैसे रोकोगे
इसके साथ ही धनुष पेट्रोल बम फेंकते हैं और भक्क से दीवार पर आग लग जाती है। आग क्लियर होती है और दीवार पर नई फिल्म का टाइटल रिवील होता है…तेरे इश्क में। इस मूवी का डायरेक्शन आनंद एल रॉय खुद कर रहे हैं। इसे लिखा है हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने। इसके प्रोड्यूसर हिमांशु शर्मा हैं और फिल्म में संगीत दिया है ए आर रहमान ने। तो तैयार हो जाइए धनुष और आनंद एल रॉय की जोड़ी का जादू एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए…।