RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता
Kantara box office : दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही कांतारा बॉक्स आॅफिस पर सफलता का नया अध्याय लिख रही है। यह 55 दिन के बाद भी टिकट खिड़की पर मजबूती के साथ जमी हुई है। मात्र 16 करोड़ रुपए में बनाई गई यह मूवी वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। मूल वर्जन तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ ही रहा है, इसके साथ ही हिंदी डब वर्जन भी अंधाधुंध कमाई कर रहा है।
हालांकि यह RRR और KGF 2 से अभी पीछे है, लेकिन हिंदी में इसकी सफलता कई मायनों में इनसे बड़ी है। RRR फिल्म इसलिए भी बड़ी थी कि उसके साथ बड़े-बड़े नाम जुड़े हुए थे। उसके डाइरेक्टर एसएस राजामौली थे, जो बाहुबली, बाहुबली 2 और उससे पहले कई बड़ी मूवीज देकर एक बड़ा नाम बन चुके थे। इसके साथ ही मूवी की लीड कास्ट जूनियर एनटीआर और रामचरण तेजा भी नॉर्थ के लिए जाने-माने नाम थे।
केजीएफ की रिलीज के बाद केजीएफ2 के आने तक न केवल इस मूवी को लेकर दर्शकों में बड़ा बज बन चुका था बल्कि यश भी लोगों के दिलों में जगह बना चुके थे। ऐसे में जब ये दोनों मूवीज रिलीज हुई तो िहंदी में भी इन्हें हाथों-हाथ लिया गया। दर्शकों ने इतना प्यार दिया के ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
इन सबके उलट एक कांतारा की हिंदी में सफलता इसलिए बड़ी है कि यह इन दोनों ही मूवीज से हर मामले में छोटी थी। इसका बजट इनके सामने कुछ भी नहीं था। इस मूवी के हीरो का नॉथ में कोई नाम भी नहीं जानता था। इसका डायरेक्टर भी वही गुमनाम हीरो था। ऐसे में इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन यू तूफान ला देना बहुत मायने रखता है।
Kantara box office : कहां कितनी कमाई की
कर्नाटक | 168 करोड़ 50 लाख रुपए |
आंध्रा/तेलंगाना | 60 करोड़ रुपए |
तमिलनाडु | 12 करोड़ 70 करोड़ रुपए |
केरल | 19 करोड़ 20 लाख रुपए |
नॉर्थ इंडिया | 96 करोड़ रुपए |
ओवरसीज | 44 करोड़ 50 लाख रुपए |
कुल | 400 करोड़ 90 लाख रुपए |
Kantara box office : अमेजन प्राइम पर कल से होगी रिलीज
दुनियाभर के सिनेमाघरों में 55 दिन से धूम मचा रही कन्नड़ फिल्म कांतारा अब जल्द ही लोग अपने घरों में, अपने मोबाइल पर देख पाएंगे। यह मूवी अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने बताया कि कांतारा 24 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। प्राइम वीडियो पर यह मूवी तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में स्ट्रीम की जाएगी।
यह भी पढ़ें
Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?
Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में
Bai Chali sasriye rajasthani film
Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी
allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद
Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड
RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच