Maati Ka Lal Meena Gurjar फिल्म 26 को आएगी OTT par

Maati Ka Lal Meena Gurjar, राजस्थानी फिल्म, माटी का लाल मीना गुर्जर, release date, cast

mati ka lal meena gurjar राजस्थानी फिल्म माटी का लाल मीना गुर्जर जल्द ही youtube पर देखने को मिलेगी। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। फिल्म के डाइरेक्टर लखिवंदर सिंह ने बताया कि फिल्म का 26 जनवरी को यूट्यूब चैनल एलएस फिल्म्स पर प्रीमियर किया जाएगा।
लखिवंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मूवी Mati Ka Lal Meena Gurjar का पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी शेयर की है, लेकिन वहां पर डेट मेंशन नहीं करते हुए केवल ओटीटी पर जल्द ही रिलीज करने की ही बात कही है। डेट स्पेशियली उन्होंने राजस्थानी सिनेमा डॉट कॉम के साथ ही शेयर की है।

Maati Ka Lal Meena Gurjar

लखिवंदर सिंह ने लिखा है कि माटी का लाल मीना गुर्जर 3 अक्टूबर 2011 को रिलीज हुई थी (maati ka lal meena gurjar release date 3 october 2011)। यह ऐसे वक्त में रिलीज हुई थी जब गंदी राजनीति ने इन दोनों समुदायों को बांट दिया था। उस वक्त इस फिल्म ने मीना-गुर्जर भाईचारे का संदेश दिया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा और इस फिल्म को ढेर सारा प्यार दिया। बहुत जल्द आप इस फिल्म को एलएस फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर देख पाएंगे।

इस फिल्म का निर्माण नक्षत्र एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया था। इसके निर्माता नितिन जोशी हैं तथा सह निर्मात्री स्व. निर्मला अग्रवाल हैं। फिल्म के लेखक स्वर्गीय कन्नन अय्यर हैं। गीत सूरज दाधीच ने लिखे हैं, जिनको संगीत से सजाया है सतीश देहरा ने। सिनेमेटोग्राफी एस जहांगीर की है।

cast

फिल्म में दो हीरो थे। एक नितिन जोशी और दूसरे रमेश गुणावत। नितिन जोशी ने गुर्जर और रमेश गुणावत ने मीणा युवा की भूमिका अभीनीत की थी। मूवी में स्वाित अग्रवाल रमेश गुणावत के अपोजिट और नेहा श्री नितिन जोशी के अपोजिट थीं। फिल्म में विलन चौकड़ी भी थी। इसमें अंदाज खान, सुदीप सारंगी और सिकंदर चौहान मुख्य भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें…

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

2 Comments

  • राजस्थानी सिनेमा का बहुत-बहुत आभार राजस्थानी सिनेमा वेबसाइट राजस्थान के टेक्नीशियन को प्रोत्साहन देने के लिए हमेशा आगे रहता है आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *