Malayalam Film Jallikattu ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

Malayalam Film Jallikattu ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

Malayalam Film Jallikattu को ऑस्कर 2021 ( Oscar 2021 ) के लिए बेस्ट
इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगेरी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना
गया है। Jallikattu ने 26 फिल्मों को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।

Malayalam Film Jallikattu ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि

ऑस्कर 2021 के लिए डिसिप्ल, शकुंतला देवी, शिकारा, गुंजन सक्सेना, छपाक, एके वर्सेस
एके, गुलाबो सीताबो, भोंसले, छलांग, ईब अलाय ऊ !, चेक पोस्ट, अटकन चटकन, सीरियस
मेन, बुलबुल, कामायाब, द स्काई पिंक, चिंटू का बर्थडे और बिटरवेट दौड़ में थीं, लेकिन
बाजी जल्लीकट्टू ( Malayalam Film Jallikattu ) के हाथ रही।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के जूरी बोर्ड अध्यक्ष राहुल रवैल ने इस फिल्म को ऑस्कर के
लिए चुने जाने पर कहा कि “यह एक ऐसी फिल्म है जो वास्तव में मनुष्य के कच्चे पक्ष को
सामने लाती है कि हम जानवरों से भी बदतर हैं। मानव की प्रवृत्ति जानवरों से भी बदतर
है। फिल्म को शानदार तरीके से फिल्माया गया है। यह एक ऐसा प्रोडक्शन है जिस पर हम सभी
को गर्व होना चाहिए। फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छी हुई है। इमोशन अंदर तक झकजोर देते
हैं। लिजो एक बेहद सक्षम निर्देशक हैं।

लिजो जोस पेलिसरी द्वारा निर्देशित जल्लीकट्टू में एंटनी वर्गीस, चेम्बन विनोद जोस,
साबुमोन अब्दुसमद और सैंथी बालाचंद्रन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जल्लीकट्टू साउथ
इंडिया में होने वाला विवादास्पद बुल-टैमिंग इवेंट है। फिल्म एक ऐसे पुरुषों के एक समूह के
बारे में है जो अपने गांव में जंगली रूप में दौड़ रहे एक बैल को रोकने के लिए
साथ आते हैं।

पिछले साल, ज़ोया अख्तर की गली बॉय ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी,
लेकिन फिल्म को नामांकन के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया था। लगान इस श्रेणी में नामांकित होने वाली अंतिम भारतीय फिल्म थी। 2021 अकादमी पुरस्कार समारोह फरवरी के दूसरे रविवार के बजाय 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *