सोजत में 27 को रिलीज होगी मोसर

rajasthani film poster

जयपुर। राजस्थानी फिल्म मौसर 27 जुलाई को सोजत सिटी के श्री सिरे सिनेमा में रिलीज होगी। अभिनेता विनय चौधरी ने यह जानकारी अपनी फेसबुक वाल पर दी है। लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने वाली इस मूवी के प्रोड्यूसर ओम सोऊ और डाइरेक्टर अनिल सैनी हैं।

फिल्म की युएसपी मुरारी लाल पारीक को माना जा रहा है। पारीक अपनी कॉमेडी की वजह से लोगों में खासे लोकप्रिय हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है उनकी यह लोकप्रियता सिनेमा में भीड़ खींचेगी। फिल्म में उनके अपोजिट उषा जैन हैं वहीं क्षितिजकुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। विनय चौधरी व राशि शर्मा का रोमांटिक एंगल युवाओं को आकर्षित कर सकता है। दोनों की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। अभिनेता राज जांगिड़ ने भी इसमें कैमियो किया है। फिल्म में अमन सिंह, सुमन शर्मा, रानू कक्कड़, प्रियांशु, के के, मोनू, अर्जुन शर्मा, अशोक, वर्षा व पिंटू भी दमदार किरदारों में नजर आएंगे।

मोसर के सह निमार्ता मांगीलाल जाट हैं। लेखक अनिल भूप हैं और डीओपी सिनेमा सनी। गाने अनिल भूप, राम शर्मा व प्रवीण ने लिखे हैं, जिनको पिंटू जैन व होवी शर्मा के संगीत निर्देशन में गजेंद्र अजमेरा, प्रवीण चौधरी,मधु भाट, सोनिका और राम शर्मा ने गाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *