दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग

दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग, पिंकसिटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। फिर चाहे कोई भी फिल्ड हो। एक्टिंग, संगीत और गायन में तो यहां के लोगों ने पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। फिर चाहे एक्टिंग में दिवंगत इरफान खान हों, संगीत में विश्व मोहन भट्ट हों या गायन में हुसैन या साबरी बंधु हों। ऐसे ही कईं ख्यातनाम लोगों के साये में प्रतिभाओं की नई पौध भी तैयार हो रही है, जो अपने स्तर पर, अपने पांवों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है।

दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग

दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग

पिंकसिटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। फिर चाहे कोई भी फिल्ड हो। एक्टिंग, संगीत और गायन में तो यहां के लोगों ने पूरी दुनिया में लोहा मनवाया है। फिर चाहे एक्टिंग में दिवंगत इरफान खान हों, संगीत में विश्व मोहन भट्ट हों या गायन में हुसैन या साबरी बंधु हों। ऐसे ही कईं ख्यातनाम लोगों के साये में प्रतिभाओं की नई पौध भी तैयार हो रही है, जो अपने स्तर पर, अपने पांवों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है। इसी पौध में एक ग्रुप है फैंटास्टिक फोर इवेंट एंड गेरा फोटोग्राफी ग्रुप। इसके मेंबर्स इन दिनों एक कवर सांग दिल एक दरिया शूट करने में जुटे हैं। इसका पोस्टर सोमवार को लांच किया गया।

दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग
जैनिल और सिया

यह भी पढ़ें : राजस्थानी फिल्म @1988 : बाई चाली सासरिये

इस कवर सांग को नवीन आचार्य ने कंपोज तो किया ही है, गाया भी है। गाने के वीडियो में जयपुर के अभि, लविशका और लोकेश गेरा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। बाल कलाकार जैनिल और सिया भी इस सांग से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। सभी कलाकार स्थानीय होने से इनमें आपस की केमिस्ट्री भी जोरदार नजर आ रही है।

दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग
लोकेश गेरा और लविशका

यह भी पढ़ें : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

वीडियो के डीओपी लोकेश गेरा है। फैंटास्टिक फॉर इवेंट के बैनर इस कवर सांग का निर्देशन संजीव रंजन झा कर रहे हैं। मेकर्स सांग को इसी माह रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं, इसके चलते इसकी शूटिंग जल्द पूरी करने में लगे हैं। जैसे ही शूट पूरा होगा टीम पोस्ट प्रोडक्शन में जुट जाएगी।

दिल एक दरिया का पोस्टर लांच, इसी महीने रिलीज होगा सांग
नवीन आचार्य, सिंगर

यह भी पढ़ें : Poster release of RGV’s Lesbian Love Story Dangerous

गौरतलब है कि फैंटास्टिक फोर इवेंट एंड गेरा फोटोग्राफी ग्रुप एक यूथ ग्रुप है। इसके सभी मेंबर्स जोश से भरे हैं। सबके मन में एक ही जुनून है और वह यह है कि इस कवर सांग को कैसे भी करके बेहतर से बेहतर बनाया जाए। इनकी यह कोशिश इनके काम में दिखाई भी दे रही है।

यह भी पढ़ें : poster launch of Dil Ek Dariya, the-song will be released this month

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *