इस हीरो और हीरोइन को मिलेगा राजस्थान अभिनय सम्राट अवार्ड

abhineta imaran khan kohari and abhinetri neha jain
abhineta imaran khan kohari and abhinetri neha jain

राजस्थानी सेवा संस्था (रजि.) भायंदर की ओर से 26 को मुंबई में होगा राजस्थान दिवस उत्सव
जयपुर। अभिनेता इमरान खान कोहरी और अभिनेत्री नेहा जैन को मिलेगा इस साल का राजस्थान अभिनय सम्राट सम्मान। इन्हें यह सम्मान राजस्थानी सेवा संस्था (रजि.) भायंदर की ओर से 26 मार्च को मुंबई में आयोजित होने वाले राजस्थान दिवस उत्सव में प्रदान किया जाएगा।

बीकानेर के रहने वाले इमरान खान कोहरी राजस्थानी सिनेमा के जाने—माने नाम हैं। इनकी अब तक छह राजस्थानी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इन्होंने ओढ़ ली चुनरिया से राजस्थानी सिनेमा में डेब्यू किया। अब तक ये ओढ़ ली चुनरिया, राजू बणग्यो एमएलए, अर्जुन आॅटो वाळा, धर्म बहन, म्हारी सुपातर बीनणी और कजराळी नखराळी में हीरो के रूप में आ चुके हैं। जल्द ही इनकी दो फिल्में शुरू होंगी एक वीरसिंह व दूसरी बंधन प्यार का।

मूलत: सरदार शहर की रहने वाली अभिनेत्री नेहा जैन इन दिनों मुंबई में रह रही हैं। इनकी पहली राजस्थानी फिल्म नरसी भक्त नानी बाई को मायरो पिछले महीने ही 10 फरवरी को रिलीज हुई है। इनकी एक और राजस्थानी फिल्म बनकर तैयार है, जो जल्द ही रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *