tiger3 Box Office collection : जवान और गदर 2 को पीछे छोड़ा, लेकिन पठान को नहीं पछाड़ पाया Tiger 3

tiger3 Box Office collection : दूसरे दिन सौ करोड़ी क्लब में शामिल हुई सलमान की फिल्म

tiger3 Box Office collection : दूसरे दिन सौ करोड़ी क्लब में शामिल हुई सलमान की फिल्म

tiger3 Box Office collection :
शिवराज गुर्जर. सलमान खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म टाइगर थ्री बॉक्स ऑफिस पर फाड़ू कमाई कर रही है। फिल्म दो दिन में ही सौ करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने दाे दिन में हिंदी में 101 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जवान और गदर 2 को बहुत पीछे छोड़ दिया, लेकिन पठान को नहीं पछाड़ पाई। इस सबके बावजूद टाइगर 3 का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर इसलिए मायने रखता है कि दोनों दिन त्योहारी व्यस्तता के बावजूद मूवी ने इतनी अच्छी कमाई की।

tiger3 Box Office collection : पहले दिन कमाए 44.5 करोड़

टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज हुई। लोग त्योहार मनाने में व्यस्त रहे, इसके बावजूद पहले दिन सिनेमाघरों में फुटफाल बहुत अच्छा रहा। सेकनिल्क के अनुसार मूवी ने पहले दिन 12 नवंबर को भारत में सभी भाषाओं में 44 करोड़ 50 लाख रुपए का बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन किया। इसमें 43 करोड़ अकेले हिंदी वर्जन के रहे। तेलुगु में मूवी ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए का कलेक्शन किया तथा तमिल में 20 लाख रुपए की कमाई की। दूसरे दिन का भारत में सभी भाषाओं में कलेक्शन 59 करोड़ का रहा। इसमें 58 करोड़ अकेले हिंदी वर्जन का नेट कलेक्शन रहा। मूवी की तेलुगु में 78 लाख और तमिल में 22 लाख की कमाई रही। बात करें वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की तो टाइगर 3 ने 179 करोड़ 5 लाख कमाए। इसमें 124 करोड़ इंडिया की ग्रॉस कमाई थी और 55 करोड़ ओवरसीज का कलेक्शन।

tiger3 Day 1 collection : शाहरुख और सन्नी पर भारी रहे सलमान

टाइगर 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कलेक्शन के मामले में फिल्म पहले दिन थोड़ी कमजोर भले रही हाे, लेकिन दूसरे दिन मूवी ने रंग जमा दिया। दूसरे दिन मवी ने 59 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन इंडिया में किया, जो कि शाहरुख खान की जवान और सन्नी देओल की गदर 2 से ज्यादा रहा। शाहरुख की जवान का दूसरे दिन का भारत में नेट कलेक्शन 53 करोड़ 23 लाख रहा, जबकि गदर 2 ने दूसरे दिन 43 करोड़ 8 लाख रुपए की कमाई की थी। हालांकि, टाइगर 3 शाहरुख खान की पठान से आगे नहीं निकल पाई। पठान ने दूसरे दिन 70 करोड़ 50 लाख रुपए कमाए थे जो कि टाइगर 3 से 17 करोड़ 27 लाख रुपए ज्यादा हैं।

tiger3 Box Office collection : 2023 की तीसरी सबसे फास्टेस्ट सौ करोड़ी फिल्म

टाइगर 3 ने दो दिन में 100 करोड़ के पार कमाई करने के साथ ही एक रिकॉर्ड बना लिया है। यह 2023 की ऐसी तीसरी मूवी बन गई है, जिसने दो दिन में सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। इससे पहले दो और फिल्में ऐसा कर चुकी हैं पठान और जवान। खास बात यह है कि ये दोनों मूवीज बॉलीवुडे के किंग खान शाहरुख खान की है।

tiger3 Box Office collection : सलमान की सबसे बड़ी ओपनर मूवी

भारत में हिंदी में 43 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करने के साथ ही टाइगर 3 सलमान खान के करिअर की सबसे बड़ी ओपनर मूवी बन गई है। ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में 42 करोड़ 30 लाख रुपए की कमाई के साथ भारत दूसरे नंबर पर, 40 करोड़ 35 लाख रुपए के कलेक्शन के साथ प्रेम रतन धन पायो तीसरे नंबर पर, 36 करोड़ 54 लाख रुपए कमाने के साथ चौथे नंबर पर सुल्तान और 34 करोड़ 10 लाख रुपए की कमाई के साथ टाइगर जिंदा है पांचवें नंबर पर है।

2 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *