BMCM VS MAIDAAN DAY1 : अक्षय बने बॉक्स ऑफिस के ‘खिलाड़ी’, अजय ‘मैदान’ में खड़ा नहीं कर सके बड़ा स्कोर

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : 2024 की दूसरी बड़ी ओपनर साबित हुई BMCM, पर ईद पर कलेक्शन का नहीं तोड़ पाई रिकॉर्ड

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : अक्षय बॉक्स ऑफिस पर ‘बड़े मियां’ अजय ‘मैदान’ में खड़ा नहीं कर सके बड़ा स्कोर

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : ईद पर दो बड़ी मूवीज रिलीज हुई। एक अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ स्टारर बड़े मियां-छोटे मियां और दूसरी अजय देवगन की मैदान। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन की बात करें तो अक्षय, अजय पर भारी पड़े। BMCM कमाई के मामले में 2024 की दूसरी बड़ी ओपनर बनकर निकली, जबिक मैदान 7वें नंबर पर रही। हालांकि, दोनों ही मूवीज ईद पर रिलीज हुई पिछली मूवीज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई हैं। अकेली की तो बात छोड़िए दोनों का मिलाकर भी कलेक्शन उनके आसपास भी नहीं पहुंच पाया।

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : बड़े मियां-छोटे मियां ने 31 करोड़ से ली ओपनिंग

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : बड़े मियां-छोटे मियां ने 31 करोड़ से ली ओपनिंग

अक्षय कुमार, टाइगर श्राफ और मानुषी छिल्लर की फिल्म ने 31 करोड़ रुपए के साथ वर्ल्डवाइड ओपनिंग ली। इसे ओवरसीज में भी बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है। सेकनिल्क के अनुसार ओवरसीज में BMCM का कलेक्शन 12 करोड़ 40 लाख रहा। भारत में इसने 18 करोड़ 60 लाख रुपए का ग्रोस कलेक्शन किया। बात करें नेट कमाई की तो फिल्म ने भारत में 15 करोड़ 65 लाख रुपए कमाए हैं। नॉर्थ और साउथ के आंकड़े देखें तो मूवी ने हिंदी में सबसे ज्यादा 15 करोड़ 50 लाख रुपए की कमाई की है। तमिल में 8 लाख, तेलुगु में 5 लाख और मलयालम तथा कन्नड़ में एक-एक लाख रुपए का कलेक्शन किया है।

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : मैदान ने 10 करोड़ 40 लाख से की शुरुआत

BMCM VS MAIDAAN DAY1 : मैदान ने 10 करोड़ 40 लाख से की शुरुआत

अजय देवगन स्टारर मैदान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ 40 लाख रुपए का वर्ल्ड कलेक्शन किया। सेकनिल्क के अनुसार इसमें 2 करोड़ 60 लाख रुपए बुधवार के पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल हैं। ओवरसीज में भी मैदान को अपेक्षित ओपनिंग नहीं मिल पाई। यहांं मूवी ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया। बात करें भारत की तो यहां मैदान ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए का ग्रोस कलेक्शन किया। नेट कमाई में यह आंकड़ा 7 करोड़ 10 लाख रुपए का रहा।

BMCM, मैदान पर देश में 2, WW तीन गुना भारी

बड़े मियां-छोटे मियां, मैदान पर कमाई के मामले में पहले दिन तो बहुत भारी पड़ी है। देश में जहां अक्षय-टाइगर की फिल्म ने अजय की मूवी से दो गुना (BMCM-15.65Cr, MAIDAAN-7.10 Cr) नेट कलेक्शन किया है, वहीं वर्ल्ड वाइड तीन गुना (BMCM-31.00 Cr, MAIDAAN-10.40 Cr) कमाई के साथ ओपनिंग ली।

दोनों ही मूवी का बेस देशभक्ति

ईद पर रिलीज हुई बड़े मियां-छोटे मियां और मैदान, दोनों ही मूवीज का मूल सब्जेक्ट एक ही है-देश भक्ति। पहली फिल्म में जहां देश को बचाने के लए जद्दोजहद को मुद्दा बनाया गया है, वहीं दूसरी में देश की इज्जत के लिए जज्बे को आधार बनाया गया है। ऐसे में पहले दिन के कलेक्यान से कोई प्रिडिक्शन नहीं बनाया जा सकता। आने वाले दिनों में दोनों मूवीज का वर्ड ऑफ माउथ क्या रहता है और वह लोगों को सिनेमा घरों में खींचने में कितना मददगार होता है, इस पर डिपेंड करेगा।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Bai Chali sasriye rajasthani film

RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

‘सुल्तान’ बनेंगे ‘सिकंदर’, किया अगली ईद पर मिलने का वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *