SALMAN NEW MOVIE 2024 : ‘सुल्तान’ बनेंगे ‘सिकंदर’, किया अगली ईद पर मिलने का वादा

SALMAN NEW MOVIE 2024 : एआर मुरुगदास के संग सलमान की मूवी अनाउंस

SALMAN NEW MOVIE 2024 : ‘सुल्तान’ बनेंगे ‘सिकंदर’, किया अगली ईद पर मिलने का वादा

SALMAN NEW MOVIE 2024 : सलमान खान की इस ईद सिनेमाघरों में कोई फिल्म नहीं पहुंची, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश किया। उन्होंने अगली ईद पर मिलने का वादा करते हुए नई मूवी का अनाउंस करके अपने फैंस को ईदी दी है। यह मूवी वो गजिनी फेम साउथ के फेमस निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ करने जा रहे हैं, जिसे साजिद नाडियावाला प्रस्तुत कर रहे हैं। गुरुवार को सलमान ने मुवी का टाइटल पोस्टर अनवील किया। मूवी का नाम सिकंदर है, यानी कि सुल्तान के बाद सलमान खान अब सिकंदर बनने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अनाउंस होने के बाद से सलमान के फैंस में जोरदार उत्साह बना हुआ है।

इस ईद मैदान और BMCM देखो

सलमान खान सिकंदर का अनाउंस करते हुए अपने फैंस के लिए मैसेज भी लिखा है। इसमें उन्होंने अजय और अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ की मूवी को भी सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आ कर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक!’

SALMAN NEW MOVIE 2024 : एआर मुरुगदास के साथ दूसरी बार करेंगे काम

सलमान खान सिकंदर के निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ पहली बार काम नहीं कर रहे हैं। एक बार पहले भी ये दोनों साथ में मूवी कर चुके हैं। हां यह जरूर है कि निर्देशक के रूप में मुरुगदास के साथ सलमान की यह पहली मूवी है। आपको याद होगा सलमान खान की एक फिल्म आई थी जय हो। यह साउथ की फिल्म की रीमेक थी। साउथ वाली को एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया था, लेकिन जय हो से वे राइटर के रूप में जुड़े रहे थे। इस तरह से दोनों जय हो में एक साथ काम कर चुके हैं।

SALMAN NEW MOVIE 2024 : कई दिनों से था सलमान की अपकमिंग मूवी का बज

सलमान खान की अपकमिंग मूवी का कई दिनों से बज बना हुआ था। फैंस में इस बात को लेकर बड़ी उत्सुकता थी कि भाई अब कौनसी नई मूवी लेकर आ रहे हैं। टाइगर 3 के बाद सलमान की कोई मूवी नहीं आई थी, ऐसे में फैंस निराश हो रहे थे। हर ईद पर उनकी कोई न कोई मूवी रिलीज होती है तो ऐसे में इस ईद भी उनकी मूवी का इंतजार था। ऐसे में सलमान ने जैसे ही सिकंदर अनाउंस की, फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Bai Chali sasriye rajasthani film

RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *