Parivar Me Hove Pyar Teaser : हिंदी फिल्म परिवार में होवे प्यार का टीजर रिलीज

Parivar Me Hove Pyar Teaser : हिंदी फिल्म परिवार में होवे प्यार का टीजर रिलीज

Parivar Me Hove Pyar Teaser

Parivar Me Hove Pyar Teaser हिंदी फीचर फिल्म परिवार में होवे प्यार का टीजर मुंबई में रिलीज किया गया। आर्यन फिल्मस् मुंबई के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक उषा जैन और श्रवण जैन हैं तथा इसको प्रोड्यूस किया है युगराज जैन ने।

आजाद मैदान चर्चगेट मुंबई में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंगलप्रभात लोढ़ा केबिनेट मंत्री महाराष्ट्र, राज के पुरोहित उपाध्यक्ष भाजपा महाराष्ट्र, फिल्म वितरक नरेंद्र हीरावत थे।

परिवार मे होवे प्यार (Parivar Me Hove Pyar) की शूटिंग मुंबई के साथ साथ राजस्थान में जयपुर, विजोवा रानी व ब्यावर की वर्धमान काॅलेज व कमलेश पंकज बन्ट के बंगलो की विभिन्न लोकेशन पर की गई ।

फिल्म की कहानी व गीत युगराज जैन ने लिखे हैं। गीतों को गायक राजा हसन, दिलबर हुसैन मनीष त्रिपाठी, गायिका प्रोमीला जैन, उषा जैन ने आवाज़ दी है ।

संगीत धर्मेद्र चौहान और प्यारे चौहान ने दिया है। रिकार्डिंग गायिका अल्का याग्निक के मुम्बई में स्टूडियो की गई ।

फिल्म का प्रोडक्शन गौरव सक्सेना, सहायक निदेशक मिर्जा, डी ओ पी लक्ष्मण मौर्य, सिनेमो सन्नी, विकास सक्सेना, कैलाश राव व कोरियोग्राफी राहुल वर्मा ने की है।

कलाकार : cast of parivar me hove pyar

फिल्म मे अभिनेता गजेनदर चौहान, ऊषा जैन, सचिन चौबै, बेबी निधी, वंशिका जैन, ईशिका जैन, शिवा राणा, नौरत सोलंकी, अनिरुद्ध मंगल, युगराज जैन व अभिनेत्री केयूरी शाह, छाया जोशी, ममता जैन, संगीता सिंह राव, विजय पारीक, मनीष व्यास, गौरव जैन, स्व. आनंद गंगवाल, अमन राठौड़, मोनू खाटू वाले और कल्याण सहाय शर्मा ने अभिनय किया है।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Bai Chali sasriye rajasthani film

RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *