AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY : फाइट मास्टर के बेटे से सुपरस्टार बनने तक का सफर

AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY : फाइट मास्टर के बेटे से सुपरस्टार बनने तक का सफर

AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY

AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY : अजय देवगन। बॉलीवुड का एक ऐसा हीरो, जिसने अपनी अलग पहचान बनाई। एक फाइट मास्टर के बेटे ने हर जोनर की मूवीज की और सबमें तारीफें हासिल की। अपनी एक्टिंग से उन्होंने हर वर्ग के दर्शक का दिल जीता, फिर चाहे वह सिंगल स्क्रीन का दर्शक हो या फिर मल्टीप्लेक्स की ऑडिएंस।

अपने तीन दशक के कॅरियर में अजय देवगन ने एक से एक से बढ़कर एक हट मूवीज दी हैं। आज हम उनके फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से लेकर स्टारडम पाने और सुपरस्टार की कुर्सी तक पहुंचने के सफर पर बात करेंगे। इस दौरान उनके जीवन में और करियर में आए उतार-चढ़ाव के साथ ही उनके काम को मिली प्रशंसा और अवॉर्ड्स पर भी चर्चा करेंगे।

तो डालते हैं एक नजर फाइट मास्टर के बेटे के सुपरस्टार बनने बनने तक के सफर पर। अजय देवगन की फिल्मोग्राफी पर…

फूल और कांटे से किया डेब्यू

अजय देवगन ने फूल और कांटे मूवी से बॉलीवुड में एक्टर के रूप में डेब्यू किया। साल 1991 में आई यह मूवी सुपरहिट रही। पहली ही मूवी ने उन्हें स्टार के रूप में स्टेब्लिश कर दिया। उनकी एक्टिंग न केवल लोगों को पसंद आई बल्कि क्रिटिक्स ने भी उनके अभिनय को सराहा और उन्हें इस मूवी के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

फूल और कांटे में उनकी दो मोटर साइकिलों पर एंट्री ने लोगों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस स्टंट से उन्हें ऐसी प्रसिद्धि मिली कि वे रातों रात एक राइजिंग स्टार बन गए।

इसके बाद एक के बाद एक उनकी कई मूवीज आई जिन्होंने उनके स्टारडम का कद और बढ़ा दिया, इनमें मुख्य फिल्में रहीं-जिगर (1992), दिल है बेताब (1993), विजयपथ (1994)। इस तरह उन्हें शुरुआत में सक्सेस मिली, लेकिन बाद में कुछ ऐसी फिल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाईं।

यह असफलता उनके हॉसले डिगा नहीं पाई, वे लगातार पूरी शिद्दत से अपना काम करते रहे। यही कारण रहा कि वे डिगे नहीं और एक बार फिर से उनको सफलता मिली और आज वे बॉलीवुड के सफलतम स्टार्स में से एक हैं।

धीरे-धीरे ऐसे बढ़ा स्टारडम

साल 1998 में आई अजय देवगन की मूवी प्यार तो होना ही था। इसमें उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी साल आई जख्म। महेश भट्‌ट के डाइरेक्शन में बनी इस मूवी में अजय देवगन ने हकलाने की समस्या वाले आदमी का किरदार इतनी विश्वसनीयता के साथ निभाया कि इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता।

इसके अगले ही साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम ने उन्हें एक सशक्त अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया। इसमें एश्वर्या-बच्चन और उनकी जोड़ी ने पर्दे पर कमाल का जादू रचा और फिल्म सुपरहिट रही। इस तरह से अजय देवगन बॉलीवुड में मल्टीटेलेंटेड एक्टर के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे।

AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY : अजय देवगन-एक्टिंग में हीरो, डाइरेक्शन में ‘जीरो’

इसके बाद अजय देवगन अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहे। इस दौरान वे हर बार अपने ही सामने चुनौती बनकर उभरे। 2000 के दशक में अजय देवगन के कॅरियर में एक इंपोर्टेंट मोड़ आया। इस साल उन्होंने कई ऐसी मूवीज की जो बॉक्स आफफिस पर तो हट रही ही क्रिटिक्स ने भी उन्हें सराहा।

दशक की शुरुआत दीवाने से की। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद 2002 में आई द लीजेंड ऑफ भगत सिंह ने उन्हें खूब प्रशंसा दिलाई। फिल्म में, उन्होंने भगत संह जैसे महान क्रांतिकारी की का रोल किया था। इसके अजय देवगन ने गंगाजल (2003), रेनकोट (2004) और ओमकारा (2006) जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

गंगाजल में उन्होंने एक सख्त और ईमानदार पुलिस वाले का कैरेक्टर प्ले किया। रेनकोट में उन्होंने एक ऐसे लवर का रोल किया जो अपनी एक्स को इम्प्रेस करने के लिए पैसे वाला होने का नाटक करता है। ओंकारा में उनके अभिहनय का एक अलग ही लेवल देखने को मिला।

इसके बाद अजय अलग-अलग जोनर की मूवीज में नजर आए। वे गोलमाल (2006) में जहां कॉमेडी करते नजर आए वहीं सिंघम (2011) में मारधाड़ करते। 2015 में मलयालम फिल्म दृश्यम की रीमेक की, जिसमें एक आम आदमी द्वारा अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद चक चले जाने वाला किरदार था अजय।

AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY : अजय देवगन-एक्टिंग में हीरो, डाइरेक्शन में ‘जीरो’

यह मवी सुपरहिट रही। बाद में अजय ने इसके दूसरे पाटर् में भी अजय ने उससे ज्यादा प्रशंसा पाई। अजय देवगन फिल्म “रेड” (2018) में एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर के रोल में दिखे। इसमें उनको दर्शकों के साथ ही समीक्ष्कों से भी जमकर सराहना मिलली।

तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर (2020) में उन्होंने महान मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे का रोल बड़े ही विश्वसनीय रूप से निभाया। यह मवी तो हिट रही ही इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

एक्टर के साथ प्रोड्यूसर डायरेक्टर अजय देवगन (AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY)

एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन ने मूवी के निर्माण और निर्देशन में भी कदम रखा। उन्होंने 2016 में आई मूवी शिवाय को प्रोड्यूस किया। उन्होंने द बिग बुल (2021) का भी निर्माण किया। डाइरेक्शन में वे 2008 में आई यू, मी और हम से उतरे। इसमें उन्होंने पत्नी काजोल के साथ स्क्रीन शेयर की।

इसके बाद 2016 में शिवाय और 2022 में रनवे 34 का डायरेक्शन किया। अब 2023 में उनकी डाइरेक्टर के रूप में एक और मूवी आ रही है भोला। यह साउथ की सुपरहिट मूवी केथी का ऑफिशियल हिंदी रिमेक है। हालांकि, अजय देवगन जितने सफल एक्टिंग में रहे उतने प्रोड्यूसर और डाइरेक्टर के रूप में नहीं रहे।

AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY : अजय देवगन-एक्टिंग में हीरो, डाइरेक्शन में ‘जीरो’

फिल्मोग्राफी ( AJAY DEVGAN FILMOGRAPHY )

1991
फूल और कांटे
1992
जिगर
1993
दिव्य शक्ति
प्लैटफॉर्म
संग्राम
शक्तिमान
दिल है बेताब
एक ही रास्ता
बेदर्दी
धनवान
1994
दिलवाले
कानून
विजयपथ
सुहाग
1995
नाजायज
हलचल
गुंडाराज
हकीकत
1996
जंग
दिलजले
जान
1997
इश्क
इतिहास
1998
मेजर साब
प्यार तो होना ही था
जख्म
1999
होगा प्यार की जीत
हम दिल दे चुके सनम
हिंदुस्तान की कसम
गेर
तक्षक
कच्चे धागे
दिल क्या करे
2000
दीवाने
राजू चाचा
2001
ये रास्ते हैं प्यार के
लज्जा
तेरा मेरा साथ रहे
2002
कंपनी
हम किसी से कम नहीं
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह
दीवानगी
2003
भूत
कयामत
चोरी चोरी
गंगाजल
परवाना
जमीं
एलओसी कारगिल
2004
खाकी
मस्ती
युवा
रेनकोट
टार्जन: द वंडर कार
2005
इनसान
भयादोहन
जमीर
टैंगो चार्ली
काल
मैं ऐसा ही हूं
अपहरण
शिखर
2006
धरती कहे पुकार के
गोलमाल
जागरण
ओमकारा
2007
नकद
आग
2008
हल्‍ला बोल
रविवार
यू मी और हम
महबूबा
गोलमाल रिटर्न्स
2009
ऑल द बेस्ट
लंदन ड्रीम्स
2010
तीन पत्ती
अतिथि तुम कब जाओगे?
राजनीति
वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई
आक्रोश
गोलमाल 3
टूनपुर का सुपर हीरो
2011
दिल तो बच्चा है जी
तैयार
सिंघम
रास्कल्स
2012
तेज
बोल बच्चन
सरदार का बेटा
2013
हिम्मतवाला
सत्याग्रह
महाभारत
2014
सिंघम रिटर्न्स
एक्शन जैक्सन
2015
दृश्यम
2016
फितूर
शिवाय
2017
गेस्ट इन लंदन
बादशाहो
गोलमाल अगैन
2018
रेड
हेलीकाप्टर ईला
सिम्बा
2019
टोटल धमाल
दे दे प्यार दे
2020
तानाजी
2021
त्रिभंगा
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
सूर्यवंशी
वेले
2022
गंगूबाई काठियावाड़ी
आरआरआर
रनवे 34
थैंक गॉड
दृश्यम 2
आने वाली फिल्म
2023
भोला
मैदान
औरों में कहां दम था
2024
सिंघम अगेन
नाम

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Bai Chali sasriye rajasthani film

RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *