Rajasthani Actress Priya Rajpoot ने करवाई भागवत कथा

राजस्थानी एक्ट्रेस प्रिया राजपूत ने करवाई भागवत कथा

शिवराज गुर्जर

Rajasthani Actress Priya Rajpoot : राजस्थानी एक्ट्रेस प्रिया राजपूत ने अपने निवास पर भागवत कथा करवाई। सात दिन से चल रही कथा की पूर्णाहुति रामनवमी पर हुई। कथा का वाचन सीताराम महाराज ने किया।

Rajasthani Actress Priya Rajpoot ने करवाई भागवत कथा

प्रिया राजपूत ( Rajasthani Actress Priya Rajpoot ) ने बताया कि भागवत कथा करवाने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां गुड़िया रानी से मिली। उनके कहने पर ही उन्होंने इतना बड़ा आयोजन करने की ठानी। प्रिया ने बताया कि कथा कराने में उनके अंकल सोहन सिंह शेखावत का भी पूरा योगदान रहा। राजपूत के अनुसार शेखावत ने तन और मन के साथ ही धन से भी कथा में मदद की।

Rajasthani Actress Priya Rajpoot ने करवाई भागवत कथा

प्रिया राजपूत पूरी कॉलोनी के लोगों को भी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देती हैं। उनका कहना था कि बिना कॉलोनी के लोगों के सहयोग के यह आयोजन संभव ही नहीं हो पाता। कॉलोनी के लोगों ने भी जिससे जो बन पड़ा सहयोग किया।

Rajasthani Actress Priya Rajpoot ने करवाई भागवत कथा

सात दिन तक भक्तिमय वातावरण में रहने के कारण वो खुद भी भक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। यह उनकी बातों में भी स्पष्ट हो रहा था। प्रिया राजपूत ने कहा कि उन्हें यह कथा करवाकर बहुत ही आनंद की प्राप्ति हुई है। मेरा तो यही कहना है कि हर इंसान को भागवत कथा जीवन में एक बार अवश्य करवानी चाहिए, क्योंकि इसमें जीवन का सार छुपा है। इससे इंसान हर पल कुछ न कुछ सीखता है। उन्होंने कहा कि जिसने भी भगवत गीता सुनी है, वह कभी अपने जीवन में परेशान नहीं होता है। आगे भी इस तरह के आयोजन करवाती रहेंगी।

राजस्थानी सिनेमा की जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं प्रिया

प्रिया राजपूत राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपना फिल्मी सफर राजस्थानी फिल्म जंवाईजी पावणा से किया था। वर्तमान वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रिया राजपूत की आने वाली राजस्थानी फिल्म मिंजर (rajasthani film minjar) हैं। नीरज खंडेलवाल (rajasthani film director neeraj khandelwal) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क जोरों से चल रहा है।   

यह भी पढ़ें…

rajasthani film subsidy 2022 : इन 6 राजस्थानी फिल्मों को मिला अनुदान

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *