Majo Aa Gayo Release : अच्छे सिनेमा से ही उठ सकती है राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री

Majo Aa Gayo Release : कॉमेडी फिल्म ‘मजो आ गयो’ रिलीज

Majo Aa Gayo Release : अच्छे सिनेमा से ही उठ सकती है राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री

Majo Aa Gayo Release : ‘अच्छा सिनेमा बनाने से ही राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री उठ सकती है। अच्छी फिल्में आएंगी तो दूर छिटक गया दर्शक लौटकर सनेमा हॉल आएगा।’ यह कहना था निर्देशक लखविंदर सिंह का। वे विद्याधर नगर के सिनेस्टार मल्टीप्लेक्स में बोल रहे थे। मौका था राजस्थानी फिल्म मजो आ गयो की जयपुर में रिलीज का। यह फिल्म यहां रोजाना दोपहर 12 से 3 बजे वाले शो में दिखाई जाएगी। इस मौके पर निर्माता एनके मित्तल सहित मूवी की सारी कास्ट मौजूद रही।

Majo Aa Gayo कॉमेडी जॉनर की फिल्म

निर्माता एनके मित्तल ने बताया कि मजो आ गयो कॉमेडी जॉनर की फिल्म है। इसमें चुटीले संवादों के साथ ही परिस्थिजन्य हास्य है, जो दर्शकों काे खूब गुदगुदाएगा। फिल्म के संवाद शिवराज गुर्जर और ललित राज सैनी ने लिखे हैं। गोपाल नटराज ने फिल्म के गाने लिखने के साथ ही कोरियोग्राफी भी की है।

Majo Aa Gayo मल्टीस्टारर फिल्म, जिसमें 6 हीरो और 6 हीरोइने

यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें 6 हीरो और 6 हीरोइने हैं। यह फिल्म कोटा और सवाई माधोपुर में रिलीज की जा चुकी है, जहां पर इसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला और वहां यह हाउसफुल शोज में दिखाई गई। फिल्म में दीपक मीणा, पवन शर्मा, निशांत वर्मा, शकूर खान, सुरेश चौहान, वकार अहमद, सिकंदर चौहान, दीप्ति धोत्रे, नीलम टीकयानी, नेहा सिंह, राखी शर्मा और नीलम पंवार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सारे गाने डीजे पर बजने वाले

खास बात यह है कि फिल्म के सारे गाने डीजे पर बजने वाले हैं। अब तक जहां भी मूवी रिलीज हुई है गानों पर सिनेमा हॉल में ही दर्शकों ने जमकर डांस किया है। सीटियां बजाई हैं और सिक्के भी उछाले हैं। बता दें कि यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Bai Chali sasriye rajasthani film

RRR और KGF 2 से बड़ी है हिंदी में कांतारा की सफलता

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *