Pyaro Babul : ढाई साल बाद आज रिलीज हुई राजस्थानी फिल्म

Pyaro Babul : ढाई साल बाद आज रिलीज हुई राजस्थानी फिल्म

Pyaro Babul : राजस्थानी सिनेमा पर कोरोना वायरस सबसे ज्यादा भारी भारी पड़ा। लॉक डाउन खुलने के बाद बाकी सिनेमा तो जैसे-तैसे उठ खड़े हुए, लेकिन इसे संभलने में ढाई साल लग गए। खैर! खुश खबर यह है कि 2 साल 4 महीने और 3 दिन बाद एक बार फिर राजस्थानी फिल्म सिनेमा हॉल में पहुंची है। शुरुआत जोधपुर से हुई। डायरेक्टर सामिर खान की प्यारो बाबुल आज वहां के न्यू कोहिनूर सिनेमा हॉल में रिलीज हुई। इसमें भी बढ़िया बात यह है कि इस सिनेमा हॉल में संभवत: पहली बार कोई राजस्थानी फिल्म लगी है। इस फिल्म के नर्माता सैय्यद हारून अली, राधाकृष्ण,टाक मालाराम और गुमानराम देवड़ा हैं।

Pyaro Babul : ढाई साल बाद आज रिलीज हुई राजस्थानी फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर आमिर खान ने बताया कि अभी प्यारो बाबुल जोधपुर में ही रिलीज कर रहे हैं। यहां मूवी के 2 शो चलेंगे। एक दोपहर 12:00 से 3:00 बजे वाला और दूसरा शाम को 6:00 से 9:00 बजे वाला। रविवार से शो बढ़ाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि के संभव हुआ तो रविवार से 4 शो चलाए जाएंगे।

27 मई से 10 और शहरों में रिलीज होगी

डायरेक्टर समीर खान ने बताया कि 27 मई से प्यारो बाबुल को पूरे राजस्थान में रिलीज करने का प्लान है। उन्होंने जबताया कि जोधपुर के बाद जयपुर, कोटा, बीकानेर, नागौर, चित्तौड़गढ़ और ब्यावर सहित 10 शहरों में रिलीज की जाएगी।

प्यारो बाबुल की कास्ट एंड क्रू (Pyaro Babul Cast and Crew)

प्यारो बाबुल में सामिर खान, अली खान, वसीम अख्तर, नायिका तोशिबा खान, सोनम तिवारी, मोइन खान, उस्मान अब्बासी, सैंडी, राधे राजस्थानी, अमन सिंह राठौड़, अनाया सोनी, राहुल टाक सिंह, सुमन शर्मा, दलपत डांगी, घेवर चंद सारस्वत, सत्य प्रकाश जांगिड़, मोंटी हसन, लाल सिंह राव, अनीता भारती, नरपत सिंह गौड़, सलीम खान, श्याम भाटी, डॉक्टर गुलाम अली कामदार, मलाराम और मदन मस्ताना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के गीत अकबर अली जोधपुरी ने लिखा है, जिन्हें संगीत से सजाया है अमजद अली खान, एडमिंस ग्रुप दलपत डांगी, उस्ताद दिलशाद खान (सारंगी वादक) और एम शब्बीर शेख ने। गानों को स्वरों से सजाया है, पामेला जैन, मरहूम सोहेब शेख, नईम खान, हृदय राजकमल, सोमालिका दास और सोनू हसन ने।
एक्शन निर्देशक शहाबुद्दीन शेख हैं और कोरियोग्राफी की है इरफान अजीज ने। डीओपी राज शेखर नायडू हैं। क्रिएटिव निर्देशक कदीर शेख, आरडी भाटी और लाइन प्रोडूसर मुख्तियार भाई हैं। सिनेमेटोग्राफर आलम खान, रतन जांगिड़ जितेंद्र गोयल आदि हैं।

यह भी पढ़ें

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

PYARO BABUL POSTER : प्यारो बाबुल के पोस्टर का विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *