Babul Thari Ladali 2022 : आज रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली

babul thari ladali 2022 : आज रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली

babul thari ladali 2022: राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली (rajasthani film babul thari ladali) आज रिलीज होगी । यह फिल्म पिलानी के लक्ष्मी मिनी प्लेक्स सिनेमा में रोजाना दोपहर 12 बजे वाले शो में दिखाई जाएगी। इस साल रिलीज होने वाली यह दूसरी राजस्थानी फिल्म है। 9 वंडर्स एंटरटेनमेंट बैनर तले बनी इस फिल्म में बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ा लिखाकर योग्य बनाने का मैसेज दिया गया है। 

Babul Thari Ladali 2022 : आज रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म बाबुल थारी लाडली

इस मूवी के राइटर, डायरेक्टर जुगल के नायक (rajasthani film director jugal k nayak) हैं। नायक ने बताया कि उनकी फिल्म एक ऐसे आदमी की कहानी है, जिसे बेटा ही चाहिए। बेटे की चाहत इतनी है कि वह डॉटर के नाम से ही नफरत करता है। इसी सोच के चलते चलते  यह पता चलने पर कि उसके यहां बेटी होने वाली है वह पत्नी के गर्भ में ही उसे खत्म करवा देता है। ऐसा वह एक बार नहीं दो बार करता है।

ऐसा क्या होता है, ऐसे क्या हालात पैदा होते हैं कि बेटी और इस शब्द से नफरत करने वाले इस आदमी के मन में उसके प्रति प्यार जाग उठता है। कैसे उसे आदमी के जीवन में बेटी का महत्व समझ में आता है। कैसे उसके मन में बरसों से पल रही यह नफरत खत्म होती, यही इस मूवी की कहानी है।  

बाबुल थारी लाडली (babul thari ladali 2022) मूवी में म्यूजिक मिलन हरिश और मनीष शर्मा (जयपुर) का है। बासित उमर और जुगल के. नायक ने मिलकर इसके गाने लिखे हैं।मन्नु ज़ाला और राजेश नायक मूवी के  डीओपी  हैं। एक्शन सीन्स का डायरेक्शन  हेमगंज लिम्बु और राजा करैशी ने किया है।

आर्ट डायरेक्टशन की जिम्मेदारी राजू यादव ने  संभाली हैं तथा अश्विन कुमार और नरेश शिकारी ने गानों की कोरियोग्राफी की है।

बाबुल थारी लाडली मूवी में राज जाँगिड, सोनम पाटनी, वंदना जोगी, आर्यन माहेश्वरी, दीपमाला, रक्षा गुप्ता, अंजली पारीक, मोनू शर्मा , बलवीर राठौड़ और युधिष्ठिर सिंह भाटी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म से धर्मेश नायक और मुस्कान की जोड़ी राजस्थानी सिनेमा में डेब्यू करेगी।

यह भी पढ़ें

Rajasthani film subscidy 2022 : यह गलती की तो नहीं मिलेगा अनुदान

ये शर्तें पूरी करने वाली फिल्म को ही मिलेगा 25 लाख का अनुदान

Rajasthani Film industry name : राजस्थानी फिल्म इंडस्ट्री का नाम क्या है?

Rajasthani Movies List : अब तक रिलीज राजस्थानी फिल्में

Baba Shyam Hamare का फर्स्टलुक जारी

allu arjun ने उड़ा दी kartik aryan की नींद

Valimai Postpone … लो जी एक और मेगा मूवी की रिलीज पोस्टपोंड

RAJASTHANI FILM KESAR KASTOORI का मुहुर्त, पोस्टर भी किया लांच

PYARO BABUL POSTER : प्यारो बाबुल के पोस्टर का विमोचन

rajasthani film 2022 : जागा राजस्थानी सिनेमा, अब एक के बाद एक आएंगी फिल्में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *