गुफी पेंटल करेंगे राजस्थानी फिल्म का निर्देशन

जाने माने अभिनेता गुफी पेंटल अब राजस्थानी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। राजस्थानी में उनकी इस डेब्यू फिल्म का नाम है ‘कंगना’। फिल्म का संगीत रिकॉर्ड हो चुका है और जल्द ही यह फ्लोर पर जाने वाली है।

क्रिएटिव डाइरेक्टर सुरेश मुदगल के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीमती मंजू चतुवेर्दी व पंडित श्याम हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर कुकु शर्मा व कमल आचार्य तथा लाइन प्रोड्यूसर युसुफ अली टाक, एस कुमार हैं। कंसेप्ट अतीत चतुवेर्दी का है व डीओपी मोहन प्रजापत हैं। फिल्म में संगीत धर्मेंद्र जावड़ा एवं प्यारे चौहान ने दिया है। कलाकारों की कॉस्ट्यूम कीर्ति राठौड़ डिजाइन करेंगी।

फिल्म में गुफी पेंटल, सुप्रिया कार्निक, रूही चतुवेर्दी, बॉबी ओम सानियाल, मधु आचार्य, सुमन शर्मा, कीर्ति राठौड़, आर्यन माहेश्वरी, शिव किकोड़, हंसा तिवारी, मंजू गंधर्व, शिवराज गूजर, नंदू मंत्री, बीके सागर, देव किशन राजपुरोहित, माही दाधीच, रुचिता शर्मा, युधिष्ठिर सिंह भाटी, विक्रम सिंह शेखावत, प्रतिष्ठा ठाकुर, राजीव वर्मा, राजेश पुरी, कमल आचार्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

[wysija_form id=”3″]

————————————————————————————————–

rajasthani film director, rajasthan film director, rajasthani movie director, rajasthan movie director, rajasthani director, film director gufi painatl, rajasthani film, rajasthani movie, rajasthani hot movie, rajasthani hot film, rajasthan khabar, rajasthani news, rajasthan news, news, khabar, cinema news, rajasthani cinema news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *